{"_id":"5a5a3dd14f1c1b63428b4b48","slug":"15158636876-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के लिए मील का पत्थर हैं रेल लाइन और ऑलवेदर रोड: तीरथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के लिए मील का पत्थर हैं रेल लाइन और ऑलवेदर रोड: तीरथ
Updated Sat, 13 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने कहा कि ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक रेल लाइन और ऑलवेदर रोड जैसी योजनाएं प्रदेश के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होंगी। चार धाम यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही प्रदेश में पर्यटन और तीर्थाटन को इन योजनाओं से पंख लगेंगे। उन्होंने कहा कि गैरसैंण को जल्द राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी का दर्जा दिया जाएगा।
यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में तीरथ सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश में भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं दिया, जिसका नतीजा यह है कि अब 19 राज्यों के साथ ही केंद्र में भाजपा की सरकार है। केंद्र सरकार की जनहित योजनाओं के दम पर आने वाले कुछ सालों में देश कांग्रेस मुक्त हो जाएगा। इससे पूर्व रावत के यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, थराली विधायक मगन लाल शाह, दमयंती रतूड़ी, पंकज डिमरी, अनुज डिमरी, महिपाल सिंह नेगी, टीका मैखुरी, समीर मिश्रा, चेतन मनोड़ी, ललित नैनवाल, हरनाम लूथरा, महिमा भट्ट, आशीष थपलियाल और जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी जोशी आदि मौजूद थे।