{"_id":"5a5919304f1c1ba93f8b47f9","slug":"15157887736-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छै माह से टुटी रेंलिग की मरम्मत नही करा पा रहा एनएच प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छै माह से टुटी रेंलिग की मरम्मत नही करा पा रहा एनएच प्रशासन
Updated Sat, 13 Jan 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरम्मत की बजाए टूटी रेलिंग पर लगाई प्लास्टिक पट्टी
-- दिल्ली-दून हाईवे पर सुरक्षा को लेकर उदासीन प्रशासन व एजेंसी
अमर उजाला ब्यूरो
रायवाला। दिल्ली- देहरादून हाईवे नेपालीफार्म के समीप सौंग नदी पुल पर लगभग छह महीने से टूटी दस मीटर रेलिंग की हाईवे प्रशासन मरम्मत नहीं करा पाया है। लापरवाही का आलम यह है कि जिम्मेदार हाईवे प्रशासन ने टूटी रेलिंग वाले हिस्से को प्लास्टिक लगाकर उसमें चेतावनी पट्टी लगा दी है। टूटी रेलिंग को दुरुस्त करने को लेकर स्थानीय लोग लगातार हाईवे प्रशासन से मांग कर रहे हैं। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र प्रसाद और राजेश जुगलाण ने बताया कि उन्होंने इस बाबत सुरक्षात्मक उपायों की मांग की थी, जिस पर हाईवे प्रशासन ने मौके पर प्लास्टिक लपेटकर उसमें चेतावनी पट्टी लगा दी है। विभागीय लापरवाही के कारण कभी भी यहां पर हादसा हो सकता है। उधर हाईवे प्रशासन के परियोजना निदेशक प्रदीप गुसाईं ने बताया कि कार्यदायी संस्था को पुल की रेलिंग की मरम्मत के लिए लगातार कहा जा रहा है। उनके द्वारा मौके पर चेतावनी पट्टी लगाई गई है। यदि जोखिम की संभावना है तो एजेंसी पर जल्द पुल की मरम्मत के लिए दबाव बनाया जाएगा।