{"_id":"5a59192b4f1c1baa3f8b47fa","slug":"151578876812-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ के भूरा पहलवान के विजयी रथ को गाजियाबाद के बंटा ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ के भूरा पहलवान के विजयी रथ को गाजियाबाद के बंटा ने रोका
Updated Sat, 13 Jan 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दंगल में रुड़की, सहारनपुर और मेरठ के पहलवान जीते
-- नुन्नावाला गुरुद्वारे में शुरू हुई दो दिवसीय इनामी दंगल प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। शहीदा सिघां गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नुन्नावाला की ओर से आयोजित किए जा रहे दो दिवसीय दंगल में रुड़की, सहारनपुर और मेरठ के पहलवानों ने कई इनामी दंगल अपने नाम किए। लगातार दो दंगल जीतने वाले मेरठ के भूरा पहलवान को गाजियाबाद के बंटा ने रोक दिया। नुन्नावाला गुरुद्वारे के मैदान में शुक्रवार को दंगल के मुकाबले शुरू हुए। दंगल का उद्घाटन भानियावाला ग्राम प्रधान शेर सिंह सैनी, गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान शैलेंद्र सिंह और कैप्टन सुरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
इस दौरान 1100 रुपये की धनराशि का पहला मुकाबला हरियाणा के पिंटू ने रुड़की के शम्मी पहलवान को हराकर जीता। छुटमुलपुर सहारनपुर के सलमान ने 2100 रुपये के दंगल में दिल्ली के विपिन बॉडी को पराजित किया। सहारनपुर के तारिक ने टिल्लू को हराया। मेरठ के भूरा पहलवान ने हापुड़ के हरिओम और रुड़की के शम्मी को हराकर लगातार दो दगंल जीते। तीसरे मुकाबले में गाजियाबाद के बंटा पहलवान ने भूरा का विजय क्रम रोक दिया। दोनों पहलवानों के बीच कई दौर के मुकाबले हुए। निर्धारित समय पूरा हो जाने पर मुकाबला ड्रा हो गया। शनिवार को दोनों के बीच निर्णायक मुकाबला होगा। इस दौरान आयोजन से जुड़े अधिवक्ता मनोहर सिंह सैनी, मनमोहन सिंह, सर्वजीत सिंह, तेजेंद्र सिंह, सुखवीर रावत, आनंद अग्रवाल, पवन गोयल, शफीक पहलवान, अमन सैनी और राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।