फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   तीन दिवसीय बालीबाल का पहला मैच डोईवाला ने जीता

तीन दिवसीय बालीबाल का पहला मैच डोईवाला ने जीता

Sat, 13 Jan 2018 01:53 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
तीन दिवसीय बालीबाल का पहला मैच डोईवाला ने जीता
वॉलीबाल मुकाबले में डोईवाला ने थानों को हराया
विज्ञापन

-- फाउंडेशन की ओर से जूनियर हाईस्कूल के मैदान में शुरू हुई प्रतियोगिता

अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। पंचवटी हिमालयन स्पोर्ट्स प्रोमोशन फाउंडेशन की ओर से ओएनजीसी देहरादून के सहयोग से आयोजित की जा रही तीन दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में डोईवाला ने थानों को पराजित किया। प्रतियोगिता में लगातार तीन दिनों तक मुकाबले खेले जाएंगे। जूनियर हाईस्कूल डोईवाला के खेल मैदान में शुरू हुई वॉलीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन वरिष्ठ भाजपा नेता और मुख्यमंत्री के भाई वीरेंद्र सिंह रावत ने रिबन काटकर खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया। उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत केवल उनको उचित मंच देकर तराशने की है।

कहा कि वॉलीबाल में डोईवाला प्रदेश में विशिष्ट स्थान रखता है। अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी और फाउंडेशन अध्यक्ष अरुण कुमार सूद ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए संस्था प्रयासरत है। कहा कि प्रतियोगिता का समापन रविवार को किया जाएगा। पहला मैच में फ्रैंडस क्लब डोईवाला ने थानों को 25-14, 28-26 और 25-12 से हराकर जीता। उद्घाटन समारोह में पूर्व सभासद गोपाल शर्मा, विक्रम सिंह नेगी, मधु आर्य, उषा कोठारी, विवेक जोशी, डा बलजीत सिंह सोढी, बलबीर सिंह बिंदा, अलंकार गौतम, जसपाल सिंह, राकेश जोशी, शंभूशरण कोठारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed