{"_id":"5a5919244f1c1bac3f8b4820","slug":"15157887611-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं ने जाना सेना का इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं ने जाना सेना का इतिहास
Updated Sat, 13 Jan 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं ने जाना सेना का इतिहास
-- सेना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम संपन्न
-- पाइप बैंड शो टीम ने भरा युवाओं में देशभक्ति का जोश
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। सेना दिवस के उपलक्ष्य में 6वीं माउंटेन आर्टलरी बिग्रेड रायवाला की ओर से शुक्रवार को दूसरे दिन भी एम्स में पाइप बैंड का शो प्रदर्शन किया गया। सैन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम में मौजूद युवाओं को सेना के इतिहास से अवगत कराया। वीर शहीदों से जुड़ी जानकारियों को साझा किया। शुक्रवार को एम्स में आर्टलरी बिग्रेड के दो दिवसीय पाइप बैंड शो कार्यक्रम का समापन हो गया। इस मौके पर कर्नल सीडी श्रीनिवास और मेजर आफताब मंसूरी की मौजूदगी में सेंट्रल कमांड की टीम ने देशभक्ति गीतों पर पाइप बैंड शो का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही सेना की अनुशासन का परिचय भी दिया।
कर्नल श्रीनिवास ने कार्यक्रम में सेना के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित भी किया। बताया कि 15 जनवरी को सेना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। पाइप बैंड शो की 12 सदस्यीय टीम की अगवानी गोपाल कृष्णा ने की। कार्यक्रम के समापन के बाद पाइप बैंड शो की टीम और अन्य सैन्य अधिकारी व कर्मचारी रायवाला छावनी लौट गए। इस दौरान एम्स के डिप्टी डायरेक्टर डा. अंशुमान गुप्ता, सूबेदार प्रवीन, जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल आदि मौजूद रहे।