फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   छह माह के अवशेष वेतन भुगतान करे कॉलेज प्रशासन

छह माह के अवशेष वेतन भुगतान करे कॉलेज प्रशासन

Fri, 12 Jan 2018 10:29 PM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
छह माह के अवशेष वेतन भुगतान करे कॉलेज प्रशासन
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज/बेस अस्पताल श्रीनगर के दैनिक कर्मचारियों ने समायोजन/ विनियमितीकरण, अवशेष वेतन भुगतान और समान काम-समान वेतन सहित अन्य मांगों के लिए दैनिक कर्मचारी संगठन ने कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन भेजा है। कर्मचारियों ने 15 दिन के भीतर शेष 6 माह के वेतन भुगतान की मांग की है।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद भट्ट, महासचिव सोहन बर्त्वाल, सतीश चंद्र, सुरेंद्र लाल, कमल, मोहन सिंह और भजन लाल आदि ने ज्ञापन भेजते हुए कहा कि उत्तराखंड शासन की ओर से जारी आदेश के आधार पर 16 दिसंबर 2016 को राज्य के दूसरे सरकारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में उन्हीं के समान कर्मचारियों का विनियमितीकरण हो चुका है, लेकिन श्रीनगर में सिर्फ 14 कर्मचारियों का ही विनियमितीकरण कर शेष को उनके हक से वंचित किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने एक साथ समय पर वेतन देने के आदेश दिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। दैनिक कर्मचारी लंबे समय से वेतन हेतु वार्षिक बजट का प्रावधान करने की मांग करते आ रहे हैं। इसके विपरीत कॉलेज प्रशासन निरंतर सेवा के बावजूद उनके एक माह का वेतन काटता है। जब भी वेतन की मांग की जाती है, तो बजट न होने का बहाना किया जाता है। उन्होंने जुलाई माह 2016 के तीन दिनों का वेतन और वर्ष 2017 का दीपावली बोनस देने की मांग की। कर्मचारियों ने मांग पूरी न होने पर फरवरी माह से परिवार सहित धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed