फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   %वेंडर्स डे’ के मौके पर राजधानी दून में लघु व्यापारी करेंगे जनचेतना रैली

%वेंडर्स डे’ के मौके पर राजधानी दून में लघु व्यापारी करेंगे जनचेतना रैली

Wed, 10 Jan 2018 10:37 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
%वेंडर्स डे’ के मौके पर राजधानी दून में लघु व्यापारी करेंगे जनचेतना रैली

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
‘वेंडर्स डे’ पर लघु व्यापारी राजधानी देहरादून में जनचेतना रैली निकालेंगे।
स्ट्रीट वेंडर लघु व्यापारियों के सामूहिक संगठन लघु व्यापार एसोसिएशन की बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा की मौजूदगी में हुई बैठक में तय किया गया कि नगर निगम हरिद्वार लघु व्यापारियों की राज्य फेरी नीति को क्रियान्वित करने के बजाय अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर उत्पीड़न कर रहा है। सहमति बनी कि जल्द ही नगर निगम के अफसरों घेराव किया जाएगा।
प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि 2017 में राज्य फेरी नीति नियमावली के अनुरूप लघु व्यापारियों को व्यवस्थित करने के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के निर्देश के आठ माह बाद भी कोई कदम नहीं उठाया गया है। नगर निगम क्षेत्र में लघु व्यापारियों को वेडिंग जोन हाकिंग जोन में स्थापित करने के लिए नगर आयुक्त की ओर से नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में गठित समिति की रिपोर्ट और सर्वे के बाद भी कोई कार्रर्वाइ नहीं हुई है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष भूपेंद्र राजपूत और शहर अध्यक्ष मनोज मंडल ने कहा कि 20 जनवरी को दून में जन चेतना रैली के माध्यम से लघु व्यापारी शक्ति का प्रदर्शन करेगेें। कहा कि पंतद्वीप, रोड़ी बेलवाला और घाटों पर फूल प्रसाद बेचने वाले सभी लघु व्यापारियों को चिह्नित कर उन्हें राष्ट्रीय पथ विक्रेता संरक्षण अधिनियम/राज्य फेरी नीति नियमावली के नियमानुसार वेडिंग जोन के रूप में स्थापित किया जाए। बैठक में ध्रुव पाठक, तसलीम अहमद, प्रभात चौधरी, भगवानदास, अशोक कुमार, प्रिंस साहू, मनोज कुमार, जयसिंह बिष्ट, गोपाल, आशीष आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed