फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   राजदेव और वृष की जोड़ी ने जीता खिताब

राजदेव और वृष की जोड़ी ने जीता खिताब

Sat, 20 Apr 2019 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
राजदेव और वृष की जोड़ी ने जीता खिताब
राजदेव और वृष की जोड़ी ने जीता खिताब
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। छठी भुवनेश्वरी देवी स्मृति जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता के बालक अंडर-13 युगल वर्ग में राजदेव तोमर और वृष केतन की जोड़ी विजेता रही। बालिका वर्ग में सिद्धि रावत व आन्या बिष्ट की जोड़ी ने खिताब अपने नाम किया।
परेड मैदान स्थित बहुद्देश्यीय क्रीड़ा सभागार में शुक्रवार को प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले गए। बालक अंडर-11 एकल वर्ग में रुद्रांश जोशी ने युवराज पंवार को 12-21, 21-16 व 21-8 से हराकर खिताब जीता। युगल वर्ग में रुद्रांश व देव ने युवराज व आदित्य की जोड़ी पर 21-16 व 21-18 से खिताबी जीत दर्ज की। बालिका अंडर-11 एकल वर्ग में एंजेल चौधरी ने रिदा तंवर तनवीर को 21-3 व 21-6 से हराकर खिताब हासिल किया। बालक अंडर-13 युगल वर्ग में राजदेव तोमर व वृष केतन ने ईशान व वेदांश की जोड़ी को 21-18, 16-21 व 21-19 से हराया।
विज्ञापन

बालिका अंडर-13 एकल वर्ग में सिद्धि रावत ने एंजेल चौधरी को 21-13 व 21-15 से पराजित किया। युगल वर्ग में आन्या व सिद्धि की जोड़ी ने अनुष्का व सिद्धि भंडारी की जोड़ी को 15-6 व 15-6 से हराकर खिताब अपने नाम किया। बालक अंडर-15 एकल वर्ग में हर्षित भट्ट ने प्रशांत राणा को 21-14 व 21-11 से हराया। युगल वर्ग में कुशाग्र व कबीर ने प्रशांत व हेमंत की जोड़ी को 22-20 व 21-18 से शिकस्त दी। बालिका एकल वर्ग में पलक मनराल ने अदिति चौधरी को 15-21, 21-11 व 21-18 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। बालक अंडर-17 एकल वर्ग में अहान पाठक ने आर्येश को 10-21, 24-22 व 21-19 से हराकर खिताबी जीत दर्ज की। युगल वर्ग में अमन व आर्येश ने ध्रुव व फरदीन की जोड़ी को 21-15 व 21-16 से हराया। बालक अंडर-19 एकल वर्ग में धनवंतरी ने अहान पाठक को 21-16 व 21-16 से हराकर खिताब हासिल किया। युगल वर्ग में ध्रुव व अमन ने अहान व धनवंतरी की जोड़ी को 21-17, 15-21 व 21-19 से हराकर खिताब कब्जाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन पर मुख्य अतिथि डीजी (कानून व्यवस्था) अशोक कुमार ने पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान विशिष्ट अतिथि बलूनी क्लासेज के एमडी विपिन बलूनी, अंतरराष्ट्रीय वेटरन शटलर एसके पटेट, आयोजन सचिव केके भंडारी, कोषाध्यक्ष प्रवीन जुयाल, उप क्रीड़ाधिकारी दीपक रावत, चीफ रेफरी अमृतपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

--
बैडमिंटन लीग होगी आयोजित
उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन के संरक्षक अशोक कुमार ने बताया कि प्रीमियर बैडमिंटन लीग की तर्ज पर उत्तराखंड बैडमिंटन लीग का आयोजन किया जाएगा। इसमें फ्रेंचाइजी टीमें होंगी और खिलाड़ियों की बोली लगेगी। उन्होंने कहा कि टीमों में सीनियर खिलाड़ियों के साथ ही प्रतिभावान जूनियर खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया जाएगा। एसोसिएशन मई में इसके आयोजन की योजना बना रही है। उत्तराखंड बैडमिंटन लीग का आयोजन हल्द्वानी में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed