{"_id":"5a5526884f1c1b41198b5da6","slug":"151553004113-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन झोलाछाप डाक्टरों के डेंटल क्लीनिक सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन झोलाछाप डाक्टरों के डेंटल क्लीनिक सील
Updated Wed, 10 Jan 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झोलाछाप डॉक्टरों के डेंटल क्लीनिक सील
-- स्वास्थ्य विभाग की टीम ने श्यामपुर और रायवाला में की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। श्यामपुर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में चले रहे झोलाछाप डेंटल क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान टीम ने तीन झोलाछाप दंत चिकित्सकों को पकड़ लिया। डिग्री नहीं दिखाने पर उनके क्लीनिक को सील कर दिया गया। टीम की कार्रवाई से शहर से गांव तक डेंटल क्लीनिक संचालकों में हड़कंप मचा रहा। मंगलवार दोपहर जिलाधिकारी देहरादून के आदेश पर एसीएमओ डा. दयाल शरण की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम श्यामपुर पहुंची। तहसीलदार रेखा आर्य की मौजूदगी में टीम ने श्यामपुर स्थित रेलवे फाटक के समीप और खदरी रोड पर दो डेंटल क्लीनिक की जांच की। जिसमें संचालक और डॉक्टर डिग्री नहीं दिखा पाए। टीम ने दोनों क्लीनिक सील कर दिए। इसके बाद टीम ने रायवाला में प्रतीतनगर ग्रामसभा स्थित दो डेंटल क्लीनिक पर भी छापा मारा।
यहां एक क्लीनिक के डॉक्टर की डिग्री को टीम ने सही पाया। जबकि दूसरा डॉक्टर डिग्री ही नहीं दिखा पाया। बिना डिग्री के चल रहे डेंटल क्लीनिक को टीम ने सील कर दिया। तहसीलदार रेखा आर्य ने बताया कि टीम ने डीएम देहरादून के आदेश पर छापेमारी की। बताया कि लोगों द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में डेंटल क्लीनिक संचालकों के बिना डिग्री के क्लीनिक चलाने की शिकायत जिलाधिकारी से की गई थी। जिस पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को कार्रवाई के लिए आदेश जारी किए थे। बताया कि टीम को सूची में शामिल एक क्लीनिक श्यामपुर क्षेत्र में मिला ही नहीं। उधर, मंगलवार को हुई छापेमारी से शहर में भी डेंटल क्लीनिक संचालकों में हड़कंप मचा रहा।