फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मशरूम उत्पादन को बनाया अपनी आजीविका साधन

मशरूम उत्पादन को बनाया अपनी आजीविका साधन

Wed, 10 Jan 2018 01:57 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
मशरूम उत्पादन को बनाया अपनी आजीविका साधन
मशरूम उत्पादन को बनाया आजीविका का साधन
विज्ञापन

-- बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने में निभाई भूमिका

सुरेंद्र सजवाण
मुनिकीरेती/ऋषिकेश। उत्तराखंड के ग्रामीण अंचलों से रोजगार के लिए लगातार युवाओं के पलायन के बीच यमकेश्वर प्रखंड के राजीव भंडारी ने एक नई मिसाल पेश की है। उन्होंने अपने गांव में मशरूम उत्पादन को न सिर्फ स्वरोजगार का साधन बनाया है, बल्कि इसके जरिया बेरोजगार युवाओं को भी अपने ही गांव में रोजगार से जोड़कर स्वावलंबन का संदेश दिया है। पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित ग्राम सभा जुड्डा निवासी राजीव भंडारी ने जनवरी- 2017 में एक्सिस बैंक से क्लर्क की नौकरी छोड़कर गांव में ही स्वयं का रोजगार शुरू करने का निर्णय लिया। शुुरुआती दौर में उन्होंने महज पांच किलोग्राम मशरूम से उत्पादन शुरू कर अपना रोजगार शुरू किया।
जो वर्तमान में बढ़कर 60 से 70 किलोग्राम तक पहुंच गई है। राजीव ने बताया कि उत्पादन को बाजार में 100 से 150 रुपये प्रति किलोग्राम तक आसानी से बिक्री हो जाती है। अभी तक वह जो उत्पादन कर रहे हैं, वह आसपास के क्षेत्र में आसानी से बिक जाती है। जबकि उनके पास मशरूम की मांग बढ़ रही है। बकौल राजीव वह अपने मशरूम की खेती के स्वरोजगार से अब तक गांव के ही पांच बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ चुके हैं। जो उनके साथ खेतीबाड़ी में हाथ बंटाते हैं।
विज्ञापन

मशरूम की खेती के रोजगार से जुड़े जुड्डा गांव के एक अन्य युवा आशीष पयाल ने बताया कि वह गुड़गांव, हरियाणा की एक कंपनी में कार्य करते थे, वह वहां से नौकरी छोड़ने के बाद गांव में मशरूम की खेती कार्य के रोजगार से जुड़े हैं। राजीव भंडारी की मानें तो ग्रामीण क्षेत्रों में इसी तरह से स्वरोजगार को जरिया बनाकर युवाओं को लायन करने से रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि वह भविष्य में इस रोजगार के लाभांश का कुछ हिस्सा ग्रामीण महिलाओं को जूट, सिलाई, बुनाई आदि का निशुल्क प्रशिक्षण देकर स्वावलंबी बनने का अवसर देना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed