फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   तहसील दिवस पर कैबिनेट मंत्री ने 160 शिकायतें सुनीं

तहसील दिवस पर कैबिनेट मंत्री ने 160 शिकायतें सुनीं

Wed, 10 Jan 2018 01:57 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
तहसील दिवस पर कैबिनेट मंत्री ने 160 शिकायतें सुनीं
सूरजकुंड पेयजल पंपिंग योजना को जल्द करें पूरा : सुबोध
विज्ञापन

- कृषि मंत्री ने पावकी देवी में तहसील दिवस में सुनी समस्याएं
- 160 शिकायतों में से 60 का किया मौके पर निस्तारण

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। नरेंद्र नगर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज पावकी देवी में स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए तहसील दिवस में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल पहुंचे। इस दौरान दर्ज 160 में से 60 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। सड़क निर्माण में लापरवाही के मामले में कैबिनेट मंत्री ने पीएमजीएसवाई के अवर अभियंता के निलंबन के निर्देश दिए। मंगलवार को विधानसभा नरेंद्र नगर क्षेत्र अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज पावकी देवी में तहसील दिवस आयोजित हुआ।
क्षेत्रीय विधायक एवं कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने तहसील दिवसर में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को सुना। मंत्री ने 32 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन सूरजकुंड-रानीताल पेयजल पंपिंग योजना को जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान डीएम टिहरी सोनिका ने अन्य शिकायतों को 15 दिन के भीतर निस्तारित करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। मौके पर एसएसपी विमला गुंज्याल, एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान, मुख्य शिक्षाधिकारी दिनेश चंद्र गौड़, ग्राम प्रधान सुशीला देेवी, ज्ञान सिंह नेगी, डा. डीके तिवारी, जेपी तिवारी, विम्मी जोशी, एचएस खत्री, अविनाश भदौरिया, गणेश सिंह, मीना रयाल, पूनम देवी आदि रहे।
विज्ञापन


किसान भवन को 1 करोड़ 20 लाख की घोषणा
ऋषिकेश। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने तहसील दिवसर में पावकी देवी में किसान भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ 20 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने अदरक के उत्पादन को बढ़ाने के लिए क्षेत्र के दस गांव को 15-15 लाख रुपये की सहायता की भी घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवर अभियंता के निलंबन के दिए निर्देश
ऋषिकेश। पावकी देवी स्थित दोगी पट्टी की दस एकड़-चमेली मोटर मार्ग के डामरीकरण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल की शिकायत पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) की डिवीजन नरेंद्र नगर के जेई तौकीर आलम के निलंबन के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed