फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लोधी क्लब कुडकावाला ने जीती शीतकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता

लोधी क्लब कुडकावाला ने जीती शीतकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता

Wed, 10 Jan 2018 01:57 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
लोधी क्लब कुडकावाला ने जीती शीतकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता
लोधी क्लब ने दून क्लब को 31 रनों से हराया
विज्ञापन

-- बीसीसी क्लब की ओर से सातवीं शीतकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता

अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। बीसीसी क्रिकेट क्लब की सातवीं शीतकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में लोधी क्लब कुड़कावाला ने दून क्लब देहरादून को 31 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में शुभम को मैन ऑफ दी सीरीज जबकि पारस को मैन ऑफ दी मैच दिया गया। सुसवा नदी के मैदान पर आयोजित की जा रही सातवीं क्रिकेट शीतकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच लोधी क्लब कुडकावाला और दून क्लब देहरादून के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर लोधी क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवरों में आठ विकेट खोकर 199 रन बनाए। शुभम ने टीम के लिए सर्वाधिक 71 रन जोडे़। दून क्लब के आकाश ने दो विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दून क्लब देहरादून नौ विकेट खोकर 168 रन ही बना पाई। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेंद्र पंवार ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि खेलों से व्यक्तित्व का विकास होता है। विशिष्ट अतिथि विक्रम सिंह नेगी और समापन समारोह के अध्यक्ष समाजसेवी रामेश्वर प्रसाद लोधी ने कहा कि ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को ऐसे आयोजनों से आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। समापन पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनीत कुमार लोधी, भाजयुमो अध्यक्ष रोहित क्षेत्री, प्रधान नरेंद्र नेगी, दरपान बोरा, हरदीप सिंह, अभिषेक लोधी, संजीव लोधी, राकेश लोधी, मनवर नेगी, पंकज शर्मा, प्रवीण लोधी, इस्लाम अहमद, रजत लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed