फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जहर कांड: जीएसटी और नोटबंदी से परेशानी की बात को मैं नहीं मानता: सुबोध उनियाल

जहर कांड: जीएसटी और नोटबंदी से परेशानी की बात को मैं नहीं मानता: सुबोध उनियाल

Wed, 10 Jan 2018 01:57 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
जहर कांड: जीएसटी और नोटबंदी से परेशानी की बात को मैं नहीं मानता: सुबोध उनियाल
जीएसटी और नोटबंदी से कोई परेशानी नहीं : उनियाल
विज्ञापन

-- प्रकाश पांडेय की मौत पर कांग्रेस को राजनीति न करने की दी नसीहत

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेेश।
भाजपा के जनता मिलन कार्यक्रम में जहर खाकर पहुंचने वाले ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडेय की मौत पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दुख जताया है, मगर उन्होंने जीएसटी और नोटबंदी से आम आदमी की परेशानी बढ़ने की बात को खारिज किया है। इस दौरान मंत्री ने प्रकाश पांडेय की मौत पर कांग्रेस को घिनौनी राजनीति नहीं करने की नसीहत भी दी। कहा कि सीएम से मिलकर मृतक के परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी। बीती 6 जनवरी को देहरादून में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में काबीना मंत्री उनियाल के सामने जहर खाकर पहुंचने वाले हल्द्वानी के फरियादी ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडेय की मौत पर उन्होंने दुख व्यक्त किया है।

ऋषिकेश में एक कार्यक्रम में पहुंचे काबीना मंत्री ने कहा कि परेशानियों से हारकर इस तरह का कदम उठाना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रकाश पांडेय के कार्यक्रम में जहर खाकर पहुंचने की बात पता चलते ही उन्हें बेहतर चिकित्सा उपलब्ध करा दी गई थी। कहा कि मैं नौजवानों से कहना चाहता हूं, जिंदगी में नाकामियों का मुकाबला बहादुरी से करना चाहिए। जीएसटी और नोटबंदी जनता के हित में लिया गया सही फैसला है। बोले यह यदि गलत फैसला होता तो चुनाव में लोग भाजपा को वोट नहीं करते। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। लिहाजा वह प्रकाश पांडेय की मौत पर घिनौनी राजनीति पर उतर आई है। उनियाल ने कहा कि मृतक के परिवार के साथ सरकार की पूरी संवेदना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed