{"_id":"5a55030c4f1c1b5c248b74bf","slug":"15155209577-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं के लिए मतदाता बनने का एक और मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं के लिए मतदाता बनने का एक और मौका
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
18 साल के युवाओं को एक बार फिर मतदाता बनने का मौका दिया गया है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर युवाओं को यह मौका मिलेगा। जिलाधिकारी दीपक रावत ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
जिलाधिकारी रावत ने निर्देशित किया है कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आरओ, एआरओ को निर्देश दिए हैं कि सभी अर्ह मतदाताओं के पंजीकरण किए जाएं। ऐसे युवा जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं हैं उन्हें प्रारूप छह के जरिये मतदाता सूची में शामिल किया जाए।
जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला नोडल अधिकारी स्वीप को निर्देश दिए हैं कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र- छात्राओं की रैली का आयोजन देवपुरा चौक से हरकी पैड़ी अथवा भीमगौडा तक किया जाए। जिलाधिकारी ने तहसील स्तर पर शिक्षा एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर मतदाता जागरूकता रैलियों, कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
जिला क्रीड़ा अधिकारी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ‘रन फॉर वोट’ कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। जिला समाज कल्याण अधिकारी को 18 वर्ष से अधिक आयु के दिव्यांगों व्यक्तियों की सूची तहसीलवार ईआरओ को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
क्षेत्रीय प्रबंधक सिडकुल को औद्योगिक प्रतिष्ठानों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने व अर्ह नागरिकों को मतदाता सूची में नाम पंजीकृत कराने को कहा गया।