फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हाइवे निर्माण की गति से नहीं लगता दिसंबर तक बन पाएगा

हाइवे निर्माण की गति से नहीं लगता दिसंबर तक बन पाएगा

Tue, 09 Jan 2018 11:29 PM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
हाइवे निर्माण की गति से नहीं लगता दिसंबर तक बन पाएगा

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सोमवार को देहरादून में अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर-हरिद्वार और हरिद्वार-देहरादून हाईवे निर्माण में देरी को काला धब्बा बताने के बाद उम्मीद की जानी चाहिए कि अब सड़क निर्माण की रफ्तार तेजी पकड़ेगी। हालांकि दिसंबर तक सड़क निर्माण पूरा होने के लक्ष्य का पाना आसान भी नहीं है। कारण काम बहुत है और समय काफी कम। यही नहीं हरिद्वार के शहरी क्षेत्र में हाईवे चौड़ीकरण को आगे बढ़ाने के सामने कई बाधाएं हैं।
मंत्री के दिसंबर तक निर्माण पूरा होने के दावे के बाद उम्मीद बनी है कि हरिद्वार में भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई में अफसर तेजी से काम करेंगे। गंगानहर पर पुलों के निर्माण के लिए दो साल पहले बिछाए गई सरिया के बाद अब उन पर शेष काम पूरा होगा। हालांकि सरिया पर जंक लगने से उनकी गुणवत्ता प्रभावित होंगी। नवंबर में जिलाधिकारी ने हाईवे निर्माण में बाधक अतिक्रमण देखा तो और जिसको हटाने के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया था। बावजूद इसके अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। दूधाधारी चौक पर पानी की लाइन तक शिफ्ट नहीं हो पाई है। शांतिकुंज के पानी की बर्बादी जस की तस है और विवेकेश्वर आश्रम के पास नाला निर्माण और सर्विस रोड अटकी हुई है।
विज्ञापन


हाईवे आपरेशन यूनिट का गठन
पार्षद अनिल मिश्रा ने बताया कि हाईवे निर्माण में देरी तथा अतिक्रमण नहीं हटने पर उन्होंने प्रधानमंत्री को जो पत्र भेजा था, उसके संबंध में सोमवार को उन्हें एनएचएआई के परियोजना निदेशक पीएस गुसाईं से जवाब मिला। उसमें कहा गया कि अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष हाईवे आपरेशन यूनिट का गठन किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि नवंबर में स्थलीय निरीक्षण कर अतिक्रमण तथा निर्माण में बाधक संपत्तियों की सूची मांगी थी, जिसको जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया जा चुुका है। यह भी बताया कि विवेकेश्वर आश्रम के अतिक्रमण को चिह्नित कर लिया गया है और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed