{"_id":"5a5503084f1c1bd2178b5e49","slug":"151552095310-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला शिक्षाधिकारी समेत तीन आला अफसरों के वेतन भुगतान पर रोक -","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला शिक्षाधिकारी समेत तीन आला अफसरों के वेतन भुगतान पर रोक -
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादराबाद।
क्षेत्र पंचायत की बैठक में उपस्थित नहीं होने पर डीएम दीपक रावत ने मुख्य शिक्षाधिकारी, जिला शिक्षाधिकारी बेसिक एवं जिला शिक्षाधिकारी बेसिक माध्यमिक के साथ ही ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता रुड़की के वेतन भुगतान पर रोक लगाई है। जबकि यूपीसीएल के एक अवर अभियंता के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई के लिए जांच के आदेश दिए हैं।
बहादराबाद विकासखंड कार्यालय में मंगलवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक थी। बैठक में डीएम दीपक रावत और विधायक तो शामिल हुए ,लेकिन मुख्य शिक्षाधिकारी डा. आरडी शर्मा, जिला शिक्षाधिकारी बेसिक आकाश सारस्वत व जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक मेहरबान सिंह बिष्ट अनुपस्थित रहे। तीनों आला अधिकारियों के बैठक में उपस्थित नहीं रहने पर विधायक, ब्लाक प्रमुख समेत सभी जनप्रतिनिधियों ने आपत्ति जताई। डीएम ने भी इसे अनुशासनहीनता मानते हुए तीनों अफसरों के वेतन भुगतान पर अग्रिम आदेश तक के लिए रोक लगा दी। इसके साथ ही ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता ईश्वरचंद फोनिया के भी बैठक् में अनुपस्थित रहने पर वेतन भुगतान पर रोक लगा दी ।
एक साल पहले कटारपुर गांव में बिजली कनेक्शन के नाम पर उपभोक्ता से 20 हजार लेने के बावजूद कनेक्शन नहीं देने को गंभीर मानते हुए डीएम ने संबंधित अवर अभियंता संदीप चौहान के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी दीपक रावत का कहना है कि जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत की बैठकों से अधिकारियों का अनुपस्थित रहना गंभीर बात है। भविष्य में भी अधिकारी बैठकों से अनुपस्थित रहेंगे तो वेतन रोकने के साथ ही उनके निलंबन की भी कार्रवाई की जाएगी।