फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अलाव जलाने को नगर निगम ने कसरत की शुरू

अलाव जलाने को नगर निगम ने कसरत की शुरू

Tue, 09 Jan 2018 11:29 PM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
अलाव जलाने को नगर निगम ने कसरत की शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
ठंड का प्रकोप होने पर नगर निगम ने अलाव जलाने को कसरत जारी रखी है। मेयर और नगर आयुक्त ने लोगों से अलाव जलाने में सहयोग की अपील की है, ताकि लोगों को ठंड से बचाया जा सके। मेयर ने शहर में कंबल वितरण भी किए। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम 4.5 डिग्री दर्ज दर्ज किया गया।

दस दिनों से लगातार तापमान लगातार 14 डिग्री से नीचे बना हुआ है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। ठंड से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। हरिद्वार में ठंड से अब तक सात लोग जान भी गवां चुके हैं। ठंड का असर बाजार पर भी दिख रहा है। ठंड में नगर निगम और जिला प्रशासन अलाव जलाकर लोगों को राहत दिलाने का काम कर रहे हैं। नगर निगम की ओर से शहर में 38 स्थानों पर अलाव जलाने का दावे के साथ जरूरत वाले स्थानों पर भी लकड़ी देकर अलाव जलाने का काम किया जा रहा है। मेयर मनोज गर्ग ने बताया कि अलाव जलने वाले स्थानों पर वह स्वयं मानीटरिंग कर रहे हैं। जिस स्थान से भी अलाव जलाने की मांग आती है, वहां तत्काल लकड़ी उपलब्ध करा दी जाती है। मेयर ने गंगा के घाटों के साथ कई कालोनियों में जरूरतमंदों से कंबल भी वितरित किए। नगर आयुक्त नितिन भदौरिया ने बताया कि अलाव जलाने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए हुए है। शहर के गणमान्य लोगों को जरूरत मंद लोगों की मद्द करने के साथ अलाव में सहयोग करने को अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed