फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   फाइनल में पहुंचीं आठ टीमें

फाइनल में पहुंचीं आठ टीमें

Sat, 23 Feb 2019 01:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
फाइनल में पहुंचीं आठ टीमें
फाइनल में पहुंचीं आठ टीमें
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। खेल महाकुंभ के अंतर्गत राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में शुक्रवार को अंडर-14, 17 व 19 बालक एवं बालिका वर्ग के सभी सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। जिसमें जीतकर आठ टीमें फाइनल में पहुंचीं हैं।
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में अंडर-14 बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में नैनीताल ने पिथौरागढ़ को 4-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच में मो. जैद व राज ने 2-2 गोल दागे। दूसरे सेमीफाइनल में देहरादून ने हरिद्वार को 1-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। मैच में एकमात्र गोल आशीष ने 8वें मिनट में किया। अंडर-19 बालक वर्ग के सेमीफाइनल में पौड़ी ने हरिद्वार को 1-0 से हराया। मुकाबले में पौड़ी के लिए अमन रावत ने 34वें मिनट में निर्णायक गोल किया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में देहरादून ने पेनल्टी शूटआउट में चंपावत को 4-3 से हराया।
विज्ञापन

पवेलियन ग्राउंड में अंडर-17 बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में देहरादून ने पेनल्टी शूटआउट से चंपावत को 5-3 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में ऊधमसिंह नगर ने हरिद्वार को ट्राईब्रेकर में 5-2 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। बालिका अंडर-19 वर्ग के पहले सेमीफाइनल में नैनीताल ने देहरादून को पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से हराकर खिताबी दौड़ में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में पौड़ी ने ऊधमसिंह नगर को 3-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में निर्णायक डीएस रावत, प्रदीप नेगी, रमेश राणा, महेंद्र रावत, अनिल रावत, तरुण नेगी, प्रकाश भट्ट, प्रमोद पांडेय, मुकेश भट्ट, प्रवीण रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed