{"_id":"5c3119fabdec2256fa2694fb","slug":"151546721786-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परंपरागत ज्ञान का भंडार है यूकॉस्ट : रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परंपरागत ज्ञान का भंडार है यूकॉस्ट : रावत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आंचलिक विज्ञान केंद्र (यूकॉस्ट) का परिवार के साथ भ्रमण किया। डॉ. रावत ने कहा कि यूकॉस्ट भूगोल, संस्कृति, जैव विविधता, पर्यटन के साथ ही यहां के लोगाें के परंपरागत ज्ञान का भंडार है। शनिवार को यूकॉस्ट के भ्रमण पर आए डॉ. रावत ने थ्रीडी फिल्म और खगोल तारामंडल शो को छात्रों और लोगों के लिए महत्वपूर्ण बताया।
उन्होंने आमजन से केंद्र का भ्रमण करने की अपील करते हुए कहा कि केंद्र में वह आनंदमय पक्ष को अनुभव कर सकते हैं। उन्होेंने कहा कि वैज्ञानिक सोच विकसित करने और उसके प्रचार प्रसार के लिए सबको आगे आना होगा। इस मौके पर खादी ग्रामोद्योग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. महेश शर्मा ने डॉ. रावत से भेंट कर प्रदेशभर के चार संकुलों में यूकॉस्ट द्वारा संचालित की जा रही पंडित दीनदयाल उपाध्याय विज्ञान ग्राम संकुल परियोजना के बारे वार्ता की। इस अवसर पर डॉ. बीपी पुरोहित, डॉ. डीपी उनियाल, डॉ. आशुतोष मिश्रा आदि मौजूद रहे।