{"_id":"5c23e4abbdec2256d06c6ac4","slug":"151545856171-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी : मुन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी : मुन्ना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
बेटियों और बहनों की सुरक्षा के लिए केवल कानून बना देने से कुछ नहीं होगा। इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी हमें स्वयं लेनी होगी। इसके लिए पुरानी कुरीतियों को मिटाना होगा। अपनी मानसिकता में भी बदलाव लाते हुए लोगों को इसके प्रति जागरूक करना होगा। यह कहना है क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान का।
भाजपा विधायक ने ये बातें राजकीय इंटर कॉलेज हरर्बटपुर में अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स महाअभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कहीं। विधायक ने कहा कि बेटी परिवार की धरोहर है। बदलते दौर में कुछ काम बेटियां, बेटों से बेहतर कर रहीं हैं। इनकी सामाजिक सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी है। जीआईसी में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि बहुत से ऐसे उदाहरण हैं, जिसमें बेटियों ने माता, पिता की बेहतर तरीके से देखभाल की। वे हमारी धरोहर हैं, इज्जत हैं। लेकिन, सिर उस समय शर्म से झुक जाता है, जब यह पता चलता है कि बेटियों से कोई अनाचार हुआ है। विधायक ने कहा कि समाज में बोली, भाषा, जात पात की संकीर्णता से ऊपर उठकर उन्हें सामाजिक सुरक्षा प्रदान करनी होगी।
क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि बदलते दौर में बेटियां कई बुलंदियां छू रहीं हैं। वे और आगे बढ़ सकें इसके लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उत्तराखंड की बेटी लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी का जिक्र करते हुए कहा कि वर्तिका नौसेना के विश्व भ्रमण दल की कैप्टन बनीं और उन्होंने विश्व का भ्रमण किया। जबकि इस दल में शामिल दूसरी बेटी हमारे पड़ोसी प्रदेश हिमाचल की थी। विधायक ने बताया कि बेटियां जीवन में शामिल हर मुश्किल का सामना करने का हौसला रखतीं हैं। उन्होंने कहा कि सीबीएसई, आईसीएसई और उत्तराखंड बोर्ड के परीक्षा परिणाम देखे जाएं तो बालिकाएं सफलता और मेरिट में लड़कों से आगे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कॉलेज के प्रिंसिपल महावीर सिंह चौहान ने कहा कि बेटियों की वजह से स्कूल का रिजल्ट बेहतर है। कार्यक्रम में प्रवक्ता अशोक कुमार सिंह, अविनाश चौहान, जितेंद्र गोस्वामी, रेनू तेजानिया, जय सिंह चौहान, देवेंद्र सिंह भंडारी, ईश नारायण त्रिपाठी, निशा खत्री, मुकेश उनियाल, विनोद कुमार आर्य, विभा त्रिपाठी, अंजली सैनी, पूजा, शिवानी, कुसुम जायसवाल, दीक्षा, सीमा आदि मौजूद रहे।