{"_id":"5bbe4547867a5528181ad9fe","slug":"151539196231-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड डांसर ने बच्चों को सिखाए डांस के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉलीवुड डांसर ने बच्चों को सिखाए डांस के गुर
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, बुग्गावाला
घाड़ क्षेत्र के बंदरजूड़ गांव में हिलवुड एकेडमी में बुधवार को छोटे बच्चों की वर्कशॉप हुई, जिसमें उत्तराखंड राज्य के रहने वाले बॉलीवुड के जाने माने स्लो म्यूजिक डांसर राघव जुयाल बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। राघव जुयाल ने बच्चों के साथ खूब मस्ती की। साथ ही डांस के स्टेप भी समझाए।
उन्होंने कहा कि हमारी छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने के लिए स्कूल, कालेजों में इस तरह के कार्यक्रमों का होना जरूरी है। जुयाल ने अपनी फिल्म साहबजादे के बारे में बच्चों और शिक्षकों को काफी जानकारी दी। एकेडमी के प्रधानाचार्य उमेश द्विवेदी ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी हिस्सा लेना चाहिए। इससे बच्चों में प्रतिभा का विकास होता है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने की अपील की। संचालन मैडम फरहा ने किया। इस मौके पर नदीम अहमद, डा. गाजी, दलजीत, अंजूशर्मा, सुजान, अभय रावत, अजेंद्र रावत, लोकेश सैनी, मनप्रीत कौर, प्रधान सरमोर सिंह, ओमकार पाल, हाजी हनीफ, सूर्यकांत आदि मौजूद रहे।