फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   श्रीकृष्ण की तरह करनी चाहिए मित्र की मदद : सुंदरियाल

श्रीकृष्ण की तरह करनी चाहिए मित्र की मदद : सुंदरियाल

Tue, 09 Oct 2018 01:52 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
श्रीकृष्ण की तरह करनी चाहिए मित्र की मदद : सुंदरियाल
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

प्रत्येक व्यक्ति को अपने मित्रों की सदैव मदद करनी चाहिए। जैसे भगवान श्री कृष्ण ने अपने मित्र सुदामा की थी। व्यक्ति कितना भी बड़ा व्यक्ति क्यों न बन जाए उसे अपने मित्रों को नहीं भूलना चाहिए।

ये बातें आचार्य सुरेंद्र प्रसाद सुंदरियाल ने सोमवार को कचहरी स्थित शहीद स्मारक परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कहीं। प्रदेश के विकास और शहीदों की आत्मा की शांति के लिए उत्तराखंड आंदोलनकारी मंच की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से कथा वाचक आचार्य सुंदरियाल ने दोस्ती का मर्म समझाया। इसके अलावा लोगाें को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि देवभूमि हमें आंदोलनकारियों के बलिदान से मिली है। हमें प्रदेश के विकास के लिए अपना योगदान देकर शहीदों के सपने का प्रदेश बनाना है। मंच के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी ने बताया कि सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन मंगलवार को विशाल भंडारे के साथ होगा। इस मौके पर अमित जैन, सुशीला बलूनी, कमला रावत, कैलाश ध्यानी, कुलदीप कुमार, पृथ्वी सिंह नेगी, जीतपाल, राकेश थपलियाल, दीपक गैरोला, प्रमिला रावत, मनोज ध्यानी, भोपाल सिंह रावत, तारा नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed