{"_id":"5b96d839867a557f53454734","slug":"151536612409-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलयम प्रोजेक्ट के लिए अब 20 तक कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलयम प्रोजेक्ट के लिए अब 20 तक कर सकेंगे आवेदन
Updated Tue, 11 Sep 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलयम प्रोजेक्ट के लिए अब 20 तक कर सकेंगे आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की ओर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सहस्त्रधारा रोड स्थित आलयम प्रोजेक्ट में बनाए जा रहे फ्लैटों के आवेदन की तिथि 20 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। वहीं, ट्रांसपोर्ट नगर में चल रहे प्रोजेक्ट के लिए फार्म जमा करने की तिथि नहीं बढ़ाई गई है। सोमवार को एमडीडीए में अधिकारियों के साथ वार्ता के बाद यह निर्णय उपाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने लिया।
उन्होंने कहा कि एमडीडीए की ओर से पीएम आवास योजना के तहत अगस्त के अंतिम सप्ताह से विभिन्न आय वर्ग के आवासीय भवनों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया था। जिसकी अंतिम तिथि 10 सितंबर रखी गई थी, लेकिन आलयम प्रोजेक्ट के लिए काफी संख्या में लोग अपने फार्म जमा नहीं करा पाए थे, जिसे देखते हुए अब आवेदन की अंतिम तिथि 20 सितंबर कर दी गई है। बताया कि प्राधिकरण की ओर से ट्रांसपोर्ट नगर, आईएसबीटी और आमवाला तरला में फ्लैट बनाने का कार्य अंतिम चरण में है। इसमें कमजोर आय वर्ग के लोगों को 3.5 लाख रुपये में फ्लैट उपलब्ध कराए जाने हैं। इसके साथ ही अन्य आय वर्ग के लोगों के लिए भी फ्लैट हैं। दुर्बल आय वर्ग के लोग आवासों के लिए संबंधित बैंकों में 20 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इस मौके पर एमडीडीए सचिव पीसी दुमका, नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे आदि मौजूद रहे।
---
यहां दिए जा रहे हैं आवेदन पत्र
एमडीडीए कार्यालय, आलयम आमवाला तरला आवासीय योजना कैंप कार्यालय निकट एकता विहार, हरिद्वार रोड स्थित बिग बाजार एवं बैंक ऑफ बड़ौदा, एक्सिस बैंक, ओरियेंटल बैंक ऑफ कॉमर्स।
विज्ञापन
---
2.67 लाख तक का ले सकते हैं अनुदान
एमडीडीए सचिव पीसी दुमका ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर स्थित प्रोजेक्ट में एलआईजी, आईएसबीटी में एचआईजी, आलयम एलआईजी, एमआईजी के साथ ही आलयम स्टूडियो अपार्टमेंट के लिए भी पंजीकरण पूर्व की ही तरह जारी रहेगा। इनमें भवन लेने वाले लोग पंजीकरण कराकर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 2.67 लाख तक का अनुदान क्रेडिट लिंक सब्सिडी स्कीम के तहत सीधे बैंकों से प्राप्त कर सकते हैं।