{"_id":"5a5280c34f1c1bc20a8b7143","slug":"151535652420-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईबी ने परखी थी कोतवाली की व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईबी ने परखी थी कोतवाली की व्यवस्थाएं
Updated Mon, 08 Jan 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
‘मित्र पुलिस’ की अवधारणा ने बढ़ाया कोतवाली का मान
देश के शीर्ष दस थानों में स्थान दिलाने में पुलिसकर्मियों का अच्छा बर्ताव भी रहा अहम
आईबी ने पिछले साल सितंबर-अक्तूबर माह में मानकों के आधार पर किया था निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
राष्ट्रीय स्तर पर मॉडल पुलिस स्टेशन के रूप में आठवां स्थान हासिल कर ऋषिकेश कोतवाली ने देशभर में उत्तराखंड पुलिस का मान बढ़ाया है। ऐसा संभव हुआ है मित्र पुलिस की अवधारणा पर खरा उतरने के कारण। कोतवाली के निरीक्षण के दौरान आईबी की टीम ने खासतौर पर यहां के पुलिसकर्मियों का आम लोगों के साथ बर्ताव भी परखा था। इसके अलावा आईबी की टीम ने कोतवाली की बिल्डिंग, साफ-सफाई व्यवस्था, रिकॉर्ड का रख-रखाव आदि का निरीक्षण किया था।
खुफिया जांच एजेंसी इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (आईबी) के निरीक्षण के बाद ही ऋषिकेश कोतवाली को देश के शीर्ष दस थानों में स्थान दिया गया है। वर्तमान में हरिद्वार में एसपी क्राइम और ट्रैफिक एवं और ऋषिकेश में सीओ रहे आईपीएस मंजूनाथ टीसी के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्रालय की पहल पर देशभर में मॉडल पुलिस स्टेशन के चयन के लिए आईबी को जिम्मा सौंपा गया था। आईबी की टीम ने वर्ष पिछले साल सितंबर और अक्टूबर माह के बीच चार से पांच बार ऋषिकेश कोतवाली का निरीक्षण किया था। आईबी की टीम पहले तय कार्यक्रम के तहत कोतवाली पहुंची और दस्तावेजों का रख-रखाव, पुलिसकर्मियों की भाषाशैली, ऑनलाइन कार्यप्रणाली की पड़ताल की। इसके बाद करीब दो बार टीम में शामिल अधिकारी बिना बताए कोतवाली में आम फरियादी के रूप में पहुंचे। टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में स्थानीय लोगों से पुलिसकर्मियों की कार्यशैली का फीडबैक भी लिया था। बताया गया कि इसके लिए 80 मानक रखे गए थे, जिन पर कोतवाली को खरा उतरना था। इस प्रक्रिया में देशभर से कुल 15039 थानों को शामिल किया गया था। इनमें उत्तराखंड से 10 कोतवाली और थानों के नाम भेजे गए थे।
--
अफसरों और कर्मचारियों को दिया श्रेय
कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने देशभर में कोतवाली को मॉडल पुलिस स्टेशन में आठवां स्थान प्राप्त होने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने बताया कि यह विभाग के आला अफसरों और स्थानीय पुलिसकर्मियों की मेहनत के बूते ही संभव हो पाया है। उन्होंने शांति और कानून व्यवस्था को बनाए रखने में स्थानीय नागरिकों के सहयोग के लिए उनका भी आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन
--
विधानसभा अध्यक्ष ने की हौसलाफजाई
क्षेत्रीय विधायक और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश कोतवाली को देशभर में मॉडल पुलिस स्टेशन के रूप में आठवां स्थान मिलने पर शुभकामनाएं दी हैं। रविवार को उन्होंने कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी और अन्य पुलिसकर्मियों को का मुंह मीठा कराया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष अग्रवाल ने कोतवाली को फर्नीचर और कंप्यूटर आदि सामग्री के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर एसएसआई विजय भारती, एसआई दीपक गैरोला, चिंतामणि मैठाणी, दीपक तिवारी, संदीप कुमार, भावना कंडवाल, सरोज कोहली आदि मौजूद थे।