{"_id":"5a5280bc4f1c1b0a788b73da","slug":"15153565223-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालीबाल प्रतियोगिता में बाला जी क्लब ने मेजबान सूर्या क्लब को किया पराजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालीबाल प्रतियोगिता में बाला जी क्लब ने मेजबान सूर्या क्लब को किया पराजित
Updated Mon, 08 Jan 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
रानीपोखरी ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता
-- सीएम के ओएसडी धीरेंद्र पंवार ने विजेताओं को बांटे पुरस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। सूर्या क्लब सांरगधरवाला की ओर से आयोजित की जा रही तीन दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का खिताब रानीपोखरी ने मेजबान सारंगधरवाला को पराजित कर अपने नाम किया। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेंद्र पंवार ने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। रविवार को पंचायत घर सांरगधरवाला के मैदान में आयोजित की जा रही वॉलीबाल प्रतियोगिता के अंतिम दिन निर्णायक मुकाबले खेले गए। पहले सेमीफाइनल में सूर्या क्लब सारंगधरवाला ने जवाहर क्लब रानीपोखरी को 25-18, 25-23 से और दूसरे सेमीफाइनल में बालाजी-ए रानीपोखरी ने स्टर्डिया ऋषिकेश को 25-25,25-20 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
आखिरी मुकाबले में बालाजी रानीपोखरी ने मेजबान सूर्या क्लब सारंगधरवाला को सीधे तीन सेटो 25-19,25-22 और 25-18 से जीतकर प्रतियोगिता को अपने नाम कर लिया। मुख्य अतिथि सीएम ओएसडी धीरेंद्र पंवार ने टीमों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे लाने में ऐसे आयोजन सहायक सिद्ध हो रहे हैं। प्रतियोगिता संयोजक सुबोध रावत ने बताया कि तीन दिनी प्रतियोगिता में 25 टीमों ने प्रतिभाग किया था। समापन पर प्रधान रामकिशोर, बडकोट प्रधान विजय भट्ट, बलवंत सिंह रावत, चांदखान, दीपक भट्ट, ओमप्रकाश भट्ट, मदन सिंह मियां, विनोद तिवारी, राजेश नेगी, आशीष नेगी, माधव पेटवाल आदि मौजूद रहे।