फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बैडमिंटन में चंडी मंदिर स्कूल ने दिखाया दम, फाइनल आज

बैडमिंटन में चंडी मंदिर स्कूल ने दिखाया दम, फाइनल आज

Fri, 03 Aug 2018 02:21 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
बैडमिंटन में चंडी मंदिर स्कूल ने दिखाया दम, फाइनल आज
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

हेडक्वार्टर टू कॉप्स इंटर आर्मी पब्लिक स्कूल बैडमिंटन प्रतियोगिता के पुरुष एकल वर्ग में चंडी मंदिर और क्लेेमेेंटटाउन स्कूल और महिला एकल वर्ग में बीरपुर और डगशाई स्कूल के खिलाड़ी जीत के साथ फाइनल में पहुंचे।

आर्मी पब्लिक स्कूल बीरपुर की ओर से बृहस्पतिवार को परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देशीय क्रीडा हॉल में आयोजित हेडक्वार्टर कॉप्स इंटर स्कूल प्रतियोगिता में पुरुष और महिला एकल वर्ग का सेमीफाइनल मुकाबला हुआ। पुरुष एकल वर्ग के मुकाबले में चंडी मंदिर ने बीरपुर को और क्लेमेंटटाउन ने नाहन स्कूल को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। वहीं महिला एकल वर्ग में बीरपुर ने पटियाला को और डगशाई ने चंडी मंदिर को हराकर फाइनल में पहुंची। पुरुष डबल्स में अंबाला ने चंडी मंदिर को और नाहन ने डगशाई को हराया। वहीं गर्ल्स डबल्स में डगशाई ने बीरपुुर को और चंडी मंदिर ने डगशाई को मात देकर खिताबी दौर बरकरार रखा। मिक्स डबल्स में बीरपुर ने क्लेमेंटटाउन को हराया और चंडी मंदिर ने डगशाई को मात दी। फाइनल के मुकाबले शुक्रवार को खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed