फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मारपीट के आरोपी छात्रों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की मांग

मारपीट के आरोपी छात्रों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की मांग

Sat, 06 Jan 2018 10:33 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
मारपीट के आरोपी छात्रों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की मांग
श्रीनगर। लोनिवि अधिकारी-कर्मचारियों ने लोनिवि निर्माण खंड के अधिकारियों के साथ मारपीट के आरोपी छात्रों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की मांग की। उन्होंने आपराधिक प्रवृत्ति के छात्रों को गढ़वाल विवि से बर्खास्त करने के लिए पत्राचार की भी मांग की है।
विज्ञापन

चौरास मोटर पुल में लोनिवि अधिकारियों के साथ 26 दिसंबर को हुई मारपीट की घटना के विरोध में लोनिवि के अधिकारी-कर्मचारी 27 दिसंबर से कार्य बहिष्कार पर हैं। शनिवार को धरना स्थल में आयोजित सभा में कहा गया कि आंदोलन के 11 दिन बीतने पर भी शासन-प्रशासन का कोई जिम्मेदार अधिकारी वार्ता के लिए नहीं पहुंचा। कहा गया कि मारपीट की घटना में संलिप्त विवि के छात्रों के खिलाफ कोतवाली श्रीनगर व कीर्तिनगर में एफआईआर दर्ज हैं। इसके बावजूद शासन-प्रशासन चुप बैठा है। इस अवसर पर तय किया गया कि आंदोलन को तेज करने के लिए प्रांतीय स्तर पर आंदोलनात्मक गतिविधि चलाई जाएगी। कहा गया कि अगर कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो भविष्य में कर्मचारी कार्य स्थलों में काम नहीं कर पाएंगे। धरने में ओम प्रकाश मैठाणी, वीएस रावत, अजीत सिंह, मुकेश सकलानी, कुंवर सिंह राणा, आरसी बडोनी, विजय सिंह, मनीष डोभाल, बालकृष्ण और अमित कुमार आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed