फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   फोटो- ग्राफेस्ट का धमाकेदार आगाज

फोटो- ग्राफेस्ट का धमाकेदार आगाज

Mon, 07 May 2018 02:28 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
फोटो-    ग्राफेस्ट का धमाकेदार आगाज
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के वार्षिक समारोह ग्राफेस्ट का रविवार को धमाकेदार आगाज हो गया। पहले दिन रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से छात्र-छात्राओं ने समा बांध दिया। वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने ग्राफेस्ट का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हर काम को नई सोच और नए अंदाज में खूबसूरती के साथ करने से निश्चित तौर पर बदलाव आता है। ग्राफेस्ट की पहली शाम डीजे और रिकॉर्ड प्रोड्यूसर जेडेन के डीजे और रिमिक्स के नाम रही।
ग्राफि क एरा ग्रुप के अध्यक्ष और संस्थापक डॉ. कमल घनशाला ने कहा कि छात्र-छात्राओं को दुनिया की नई तकनीकों और खोजों से जोड़ने की पूरे साल चलने वाली कवायद के नतीजे जानने के लिए ग्राफेस्ट एक टेस्ट की तरह है। इसके जरिए युवाओं को अपनी प्रतिभा और क्षमताओं के प्रदर्शन के लिए मंच मुहैया कराया जाता है। डॉ. घनशाला ने कहा कि लगन और कुछ कर गुजरने के जुनून के साथ इसमें प्रतिभाग करना ही आधी जीत जैसा होता है। विजेता न बनने का अर्थ है कि और ज्यादा मेहनत के साथ प्रयास किये जाएं। केदारनाथ आपदा के बाद खुद पीड़ितों की मरहम पट्टी करने वाले प्रकाश पंत का राजनीति में रहकर इस तरह के सेवा कार्य के लिए छात्र-छात्राओं ने बड़े जोश से स्वागत किया।
विज्ञापन

ग्राफि क एरा के राहत अभियान दल को पंत गुप्तकाशी पहुंचने वाले घायलों को पट्टी बांधते मिले थे। उद्घाटन समारोह में एनसीसी से जुड़ी छात्राओं रूबी, कनिष्का खत्री, अंजलि थपलियाल, जसमिंदर कौर, मुस्कान धवन, स्वाति, अमीषा, रूसी शुक्ला, शोभा, प्रियंका जोशी, शालिनी आदि ने बेडू पाकियो बारह मासा गीत पर मनोहारी नृत्य प्रस्तुत किया। राजस्थानी नृत्य करके भीमताल की छात्रा इनप्रीत ने खूब तालियां बटोरी। इसके बाद ग्राफेस्ट की पहली शाम डीजे और रिकॉर्ड प्रोड्यूसर जेडेन ने अपनी धमाकेदार प्रस्तुति दी। जेडेन ने सिटी ऑफ द लोनली हार्ट, नेवर लैट यू गो, लैंड ऑफ लॉर्ड्स के डीजे की कुछ अंदाज प्रस्तुति दी कि हजारों युवा नाचने पर मजबूर हो गए। नाचने और झूमने का ये सिलसिला कई घंटे चला। जेडेन ने कोल्ड प्लेस मैजिक और मरून 5 एस एनीमल्स और डोन्ट वॉना नो के जरिए खूब धमाल मचाया। इससे पहले दिन में ग्राफेस्ट में कंप्यूटर के कोड बनाने, कंपनियों से संबंधित ज्ञान पर आधारित माइंड ड्रिलर, लकड़ी के गुटकों से ढांचा तैयार करने की स्पर्धा जिंगा, मारियो ब्रिज, बायोटेक के छात्रा-छात्राओं के बैक्टीरिया से पेंट तैयार करने की स्पर्धाएं आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। ग्राफेस्ट में सात मई की शाम दुनिया भर में धमाल मचाने वाले अमेरिकन इलेक्ट्रानिक म्यूजिक ग्रुप मेजर लेजर के सदस्य जिलेनियर अपने संगीत का जादू चलाएंगे। आठ मई की शाम कई फि ल्मों को हिट गीत दे चुके बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक अरमान मलिक के नाम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed