{"_id":"5aef6b6b4f1c1b3b0b8b86e9","slug":"151525640043-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारद जयंती पर सम्मानित किए गए पत्रकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारद जयंती पर सम्मानित किए गए पत्रकार
Updated Mon, 07 May 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
नारद जयंती के अवसर पर विश्व संवाद केंद्र की ओर से नगर निगम टाउन हाल में रविवार को आयोजित सम्मान समारोह में वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने पत्रकारों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने पत्रकारों के सामाजिक योगदान के सराहना की।
वित्त मंत्री ने कहा कि पत्रकार समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। बीते दौर में सूचनाएं मिलने में काफी देरी होती थी, फिर भी पत्रकारों का जज्बा कम नहीं था। वर्तमान में सोशल मीडिया के चलते सूचनाएं आसानी से मिलती हैं, लेकिन जिम्मदारियां बढ़ गई हैं। इस अवसर पर मुख्य वक्ता उच्च शिक्षा आयोग हरियाणा के अध्यक्ष प्रो. बृजकिशोर कुठियाला, विश्व संवाद केंद्र के निदेशक विजय कुमार ने भी विचार रखे। इसके बाद अमर उजाला के फोटो जर्नलिस्ट राजीव गुप्ता समेत पत्रकार नवीन थलेड़ी, विकास धूलिया, योेगेश कुमार, धीरेंद्र प्रताप सिंह, अतुल बरतरिया को प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं विश्व संवाद केंद्र की ओर से नारद जयंती विशेषांक ‘हमारा उत्तराखंड कैसा हो’ पत्रिका का विमोचन किया गया। इस अवसर पर पत्रिका के संपादक लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल, रीता गोयल, सुरेंद्र मित्तल, राजकुमार टोंक, सुखराम जोशी, गोपाल कृष्ण मित्तल, मंजू कटारिया, हिमांशु अग्रवाल आदि मौजूद रहे।