{"_id":"5acbd01e4f1c1be16b8b4ae1","slug":"151523306526-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौर्य दीवार पर दर्ज होंगे शहीदों के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौर्य दीवार पर दर्ज होंगे शहीदों के नाम
Updated Tue, 10 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
पूर्व राज्य सभा सांसद एवं विद्या भारती अभियान के अध्यक्ष तरुण विजय ने सोमवार को चीड़बाग में बन रहे शौर्य स्थल पर बद्रीनाथ क्षेत्र से लाई गई शौर्य शिला का पूजन किया। उन्होंने कहा कि इसी शिला पर वीर जवान की मुख्य मूर्ति स्थापित की जाएगी। इसके अलावा यहां बनने वाली शौर्य दीवार पर शहीदों के नाम दर्ज होंगे।
तरुण विजय ने बताया कि शौर्य स्थल के निर्माण में प्रधानमंत्री ने भी रुचि दिखाई है। प्रधानमंत्री की ओर से दिए गए सुझावों के अनुरूप शौर्य स्थल का निर्माण कराया जा रहा है। पीएम के सुझाव पर विशेष ऐप लाया जाएगा। जिसमें मोबाइल फोन लगाते ही शहीदों की फोटो सहित पूरा जीवन परिचय उपलब्ध होगा। देश में यह अपनी तरह का पहला ऐप होगा। पांच फीट लंबी और चार फीट चौड़ी शौर्य शिला का वजन साढ़े नौ टन है। यहां बनने वाली शौर्य दीवार में 1947 से लेकर अब तक के शहीदों के नाम दर्ज होंगे। इसके लिए अब तक 1500 शहीदों के नामों की सूची मिली है। शौर्य स्थल के निर्माण में देश के कई प्रमुख लोग भी रुचि ले रहे हैं। वहीं सब एरिया जीओसी मेजर जनरल जेएस यादव ने शौर्य स्थल के निर्माण की प्रगति पर संतोष जताया है। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष आरएस रावत, कैंट बोर्ड के मुख्य कार्याधिकारी जाकिर हुसैन आदि मौजूद रहे।
शौर्य दीवार पर दर्ज होंगे शहीदों के नाम
सेना के शहीदों के लिए बनने वाले पहले स्टेट वॉर मेमोरियल का डिजाइन तैयार कर निर्माण शुरू कर दिया गया है। ऊंचे-ऊंचे चीड़ के पेड़ों के बीच वन रहे शौर्य स्थल पर शहीद सैनिकों की शहादत को दर्शाता एक स्मारक जिसमें तीनों सेनाओं के झंडे के साथ कई फीट ऊंचा तिरंगा फहराएगा। इसके अलावा शहीदों के नाम लिखे कई हाईग्रेड पालिश कंकरीट के स्तंभ बनाए जाएंगे।