{"_id":"5aa441454f1c1bc1758b4bdc","slug":"151520714053-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई लाइन चालू कर पुरानी बंद करना भूला विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई लाइन चालू कर पुरानी बंद करना भूला विभाग
Updated Sun, 11 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
एडीबी विंग की ओर से शहर के कई इलाकों में नई पेयजल लाइनें तो डाल दी गई, लेकिन पुरानी लाइनों को बंद नहीं किया गया। दोनों लाइनों से आपूर्ति होने के कारण क्षेत्रों में लो प्रेशर की वजह से पानी की किल्लत बनी है। वहीं, एडीबी पुरानी लाइन को बंद करने की जिम्मेदारी जल संस्थान की बता रहा है।
एडीबी विंग की ओर से तीन माह पहले खुड़बुड़ा, तिलक रोड, पटेलनगर, मच्छी बाजार आदि इलाकों में नई पेयजल लाइनें बिछाई गई थी। नई लाइनों को शुरू कर करीब 50 हजार की आबादी को पानी की आपूर्ति भी शुरू कर दी गई। लेकिन पुरानी लाइन को अब तक बंद नहीं किया। झंडा बाजार और खुड़बुड़ा स्थित ओवरहेड टैंक से नई और पुरानी दोनों लाइनों से पानी से आपूर्ति की जा रही है। स्थानीय निवासी सविता, गोपाल, दिनेश, शीतल, लक्ष्मी आदि का कहना है कि क्षेत्र में पहले से ही पानी की समस्या बनी हुई थी, लेकिन दोनों लाइनों से पानी की सप्लाई किए जाने की वजह से प्रेशर कम हो गया है। जहां पहले पानी आने में 30 मिनट लगते थे वहां अब एक घंटा तक इंतजार करना पड़ रहा है। एडीबी के प्रोजेक्ट मैनेजर विनय मिश्रा हमारा जितना काम था हमने पूरा कर दिया। इसके बाद अनुबंध समाप्त होने के बाद एडीबी ने कार्य जल संस्थान को हैंडओवर कर दिया है। जिसके बाद अब समस्याओं को दूर करने की जिम्मेदारी जल संस्थान की है। मामले में जल संस्थान के अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया। भविष्य में उनका पक्ष आने पर हूबहू प्रकाशित किया जाएगा।