फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   उतराखंड के बोधित, चिराग, कुहू अंतिम आठ में

उतराखंड के बोधित, चिराग, कुहू अंतिम आठ में

Sat, 17 Feb 2018 02:04 AM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
उतराखंड के बोधित, चिराग, कुहू अंतिम आठ में
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

उत्तराखंड को बोधित जोशी, चिराग सेन और कुहू गर्ग ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर ऑल इंडिया रैंकिंग प्राइज मनी बैडमिंटन प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। प्रतियोगिता में आज क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
शुक्रवार को परेड मैदान स्थित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा हॉल में प्री-क्वार्टर फाइनल खेले गए। पुरुष एकल वर्ग में उत्तराखंड के चिराग सेन ने गुजरात के करन चौहान को 12-21, 21-11, 21-17 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। कनार्टक के रघु एम ने यूपी के अभ्यांश सिंह, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के रोहित यादव ने हरियाणा के अनंत शिवम जिंदल और हरियाणा के कार्तिक जिंदल ने अरुणाचल प्रदेश के लाल तलार को शिकस्त देकर अंतिम आठ में जगह बनाई।
विज्ञापन

महिला युगल वर्ग में उत्तराखंड की कुहू गर्ग, असम की निंग्शी हजारिका की जोड़ी ने दिल्ली की गौरवी-ललिता दहिया को 21-11, 21-6, गुजरात की शेनन क्रिस्टन-रिया ने अरुणाचल प्रदेश की पिंकी कार्की-यानिया तारिंग को 22-20, 21-12, असम की अस्मिता और रेलवे की कनिका कनवाल ने तेलंगाना की हरिका वी. एवं महाराष्ट्र की करिश्मा वाडकर को 17-21, 21-18, 21-19, मध्य प्रदेश की खुशबू पटेल व गुजरात की अंजलि रावत ने उत्तराखंड की रागेश्री गर्ग व दिव्यांशी रजवार की जोड़ी को 21-5, 21-11 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिश्रित युगल वर्ग में आंध्र प्रदेश के गाउस शेख व उत्तराखंड की कुहू गर्ग ने तमिलनाडु के राजेश कृष्णन-रमन तुलसी को 21-18, 21-18 और पुरुष युगल वर्ग में केरल के अरुण जॉर्ज व एयर इंडिया के संयम शुक्ला ने रियान-वेलॉन, हरियाणा के चेतन चहल व रेलवे के दीपक ने आंध्र प्रदेश के गाउस शेख-वेंकट गौरव, कर्नाटक के प्रकाश राज-वैभव ने हरियाणा के हिमांशु-तुषार, महाराष्ट्र के अक्षय देवलकर व पेट्रोलियम के रुपेश कुमार ने अंजन-रंजन को शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed