फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ जीआईसी देवाल का एनएसएस शिविर हुआ संपन्न

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ जीआईसी देवाल का एनएसएस शिविर हुआ संपन्न

Fri, 05 Jan 2018 10:58 PM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ जीआईसी देवाल का एनएसएस शिविर हुआ संपन्न

विज्ञापन
देवाल/घाट। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ जीआईसी देवाल का सात दिवसीय एनएसएस शिविर का साथ समापन हो गया। शिविर में छात्र-छात्राओं ने अनुशासन, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संकल्प लिया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी बीसी मिश्रा ने शिविर की सफलता पर बच्चों की सराहना की। कार्यक्रम अधिकारी भुवन चंद्र जुयाल ने बताया कि शिविर में स्वयं सेवी छात्रों ने सेलखोला गांव में रास्तों की मरम्मत, नाले की सफाई और पेयजल स्रोत की सफाई आदि कार्यक्रम संचालित कर जन-जागरूकता का संदेश दिया। इस मौके पर प्रताप सिंह रावत और एनसी मिश्रा आदि ने विचार व्यक्त किए।

वहीं घाट में जीआईसी बैरासकुंड के एनएसएस शिविर के दौरान प्राथमिक विद्यालय मटई में शिविरार्थियों ने स्वच्छता अभियान, पर्यावरण जागरूकता और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया। इसके साथ ही ग्रामीणों को कैशलेस के बारे में भी बताया गया। शिविर के समापन पर अंतिम दिन कार्यक्रम अधिकारी वेद प्रकाश भट्ट, प्रधान माहेश्वरी देवी, प्रधानाचार्य बीएस फर्स्वाण, दीपेंद्र कंडारी, लीलानंद पुरोहित, भास्करानंद और प्रेमलाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed