{"_id":"5a47f97b4f1c1b0d698c51b1","slug":"151514666363-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-ज्यादा गंदा है दून, पांच दिन चलेगा विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-ज्यादा गंदा है दून, पांच दिन चलेगा विशेष अभियान
Updated Sun, 31 Dec 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यादा गंदा है दून, पांच दिन चलेगा विशेष अभियान
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
शहर की गंदगी को देखते हुए नगर आयुक्त ने हर महीने विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। अब हर महीने पांच दिवसीय स्पेशल कैंपेन के जरिये वार्डों में सफाई की जाएगी।
शहर में बीते दिनों 23 से 27 दिसंबर तक नगर निगम की ओर से विशेष सफाई अभियान चलाया गया था। पांच दिवसीय अभियान के दौरान शहर में जगह-जगह दिखनी वाली गंदगी काफी हद तक साफ हो गई थी, लेकिन हालात फिर पहले जैसे हो गए हैं। ऐसे में नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे ने फिर से हर महीने पांच दिवसीय विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया है। विशेष सफाई अभियान की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। जल्द ही सफाई कर्मियों को ड्रेस भी दी जाएगी। नगर आयुक्त ने कहा कि सफाई के प्रति लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। बिना लोगों के सहयोग के शहर साफ-सुथरा नहीं किया जा सकता है।