{"_id":"5a3418d84f1c1bd0408bcff7","slug":"151513363672-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लीनिक संचालक निकला बाइक चोर गिरोह सरगना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लीनिक संचालक निकला बाइक चोर गिरोह सरगना
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
लक्सर। बाइक चोरी के मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिए युवक की कुंडली खंगाली तो कई चौंकाने वाले राज सामने आए। सहारनपुर जिले में कई अपराध कर चुका यह शातिर युवक लक्सर क्षेत्र में सफेदपोशी की चादर ओढ़कर अनाधिकृत रूप से क्लीनिक का संचालन कर रहा है। साथ ही बाइक चोरी करने वाले गिरोह का सरगना भी है। पुलिस ने क्लीनिक संचालक समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर उसकी निशानदेही पर दो बाइक बरामद की हैं। क्लीनिक में छापा मारा तो उससे आपत्तिजनक सामान बरामद किया। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम क्लीनिक सील कर दी।
पिछले दिनों कस्बे और देहात में कई स्थानों पर लगातार बाइक चोरी की घटनाएं होने के बाद गिरोह की तलाश में लगी हुई थी। सूत्रों से जानकारी मिलने पर पुलिस ने वाहन चोरी के संदेह में पहले एक युवक को उठाया। पूछताछ पर कुछ और जानकारी मिली तो बहादरपुर खादर गांव में एक क्लीनिक चला रहे युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में क्लीनिक संचालक की जनपद हरिद्वार के अलावा सहारनपुर व कई अन्य जनपदों में हुई आपराधिक वारदातों में संलिप्पता सामने आई। पता चला कि सहारनपुर में आपराधिक वारदातों में संलिप्त रहने के बाद आरोपी पुलिस से बचने के लिए यहां काफी समय से अनाधिकृत रूप से क्लीनिक चला रहा था। पुलिस ने आरोपी क्लीनिक संचालक और उसके एक रिश्तेदार समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। उनकी निशानदेही पर दो बाइकें बरामद की गई हैं। सीओ चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। इस मामले में मकान मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर बुलाकर जांच कराई तो एक भी वैधानिक कागजात नहीं मिला। क्लीनिक पर नशे और गर्भपात कराने की प्रतिबंधित दवाएं मिली। इस पर पुलिस ने क्लीनिक सील कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।