{"_id":"5a4e622b4f1c1b4e198b4cef","slug":"15150865491412-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ात्रि 12 बजे हलवाई कैटर्स नहीं भोजन परोसेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ात्रि 12 बजे हलवाई कैटर्स नहीं भोजन परोसेंगे
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
पंचपुरी हलवाई समाज कल्याण समिति ने रात 12 बजे के बाद भोजन परोसने एवं विवाह समारोह में प्लास्टिक के इस्तेमाल को पूर्ण रूप से बंद करने की मांग उठाई है।
समिति के प्रधान सोमपाल कश्यप ने कहा कि हलवाई कैटर्स विवाह समारोह व अन्य आयोजनों में 12 बजे के बाद भोजन नहीं परोसेंगे। सभी कैटर्स एवं हलवाइयों को इस व्यवस्था को अनिवार्य रूप से मानना होगा। यह उनके हित में उठाया गया कदम है। विवाह समारोह में प्लास्टिक के बर्तन यथा डिस्पोजल प्लेट, गिलास, चम्मच आदि को पूर्ण रूप से बहिष्कार किया जाएगा। अधीर कौशिक ने कहा कि हलवाई कैटर्स को देर रात में होने वाली पार्टियों में अनेकों परेशानियां झेलनी पड़ती है। मानसिक व शारीरिक परेशानियों से हलवाई समाज जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि शासन- प्रशासन से भी इस निर्णय में सहयोग की अपेक्षा की है। कहा कि समिति का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने दायित्व को समझते हुए रात 12 बजे के बाद भोजन परोसने की व्यवस्था को तत्काल बंद करें तथा प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें। इस मौके पर महामंत्री उमेश कश्यप, चंद्रमोहन कश्यप, ललित कुमार राजपूत, योगेश कुमार शास्त्री, राजाराम लोधी, जगपाल, छोटा, राजेंद्र कुमार, कन्हैयालाल, मुन्नालाल, सुरेंद्र कुमार, मनोज कुमार वर्मा, धनराज, अशोक कुमार, सुशील कुमार, कैलाश कुमार आदि उपस्थित रहे।