{"_id":"5a4e5d6d4f1c1b36198b4c8b","slug":"15150853362-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घेस को डिजीटल साक्षर बनाने के लिए सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घेस को डिजीटल साक्षर बनाने के लिए सर्वे शुरू
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। आईटीडीए (इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट एजेंसी) के निदेशक और आईजी अमित सिन्हा ने ब्लाक के घेस गांव पहुंचकर गांव को डिजिटल साक्षर बनाने के लिए सर्वे शुरू किया। गांव में बैलून मोबाइल टॉवर लगाने के लिए टीम ने सर्वे शुरू किया। आईजी ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर कई जानकारियां भी दीं।
आईजी अमित सिन्हा ने ग्रामीणों को बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने घेस दौरे के दौरान घेस और हिमनी गांवों को आधुनिक गांव बनाने के लिए गांव में बैलून मोबाइल टॉवर लगाने की घोषणा की थी। इसी दिशा में काम शुरू हो चुका है। जल्द ही गांव में बैलून मोबाइल टॉवर की स्थापना कर गांव को इंटरनेट सुविधा से जोड़ा जाएगा। इंटरनेट से जुड़ने के बाद ग्रामीणों को ऑनलाइन मेडिकल सुविधा, सरकारी और गैरसरकारी रोजगार के अलावा ग्रामीणों को कृषि से जुड़ी कई जानकारियां भी ऑनलाइन दी जाएंगी। इससे जड़ी-बूूटी खेती से संबंधी जानकारियां भी ग्रामीणों को मिल सकेंगी। आईजी सिन्हा के साथ पहुंची एजेंसी की टीम ने गांव में बैलून मोबाइल टॉवर लगाने का सर्वे किया। इस मौके पर तहसीलदार माणिक लाल, एसओ शशि भूषण जोशी सहित अन्य अधिकारी और ग्रामीण मौजूद थे।