{"_id":"5953e8604f1c1bcd738b45c8","slug":"151498671200-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पर भालू ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पर भालू ने किया हमला
Updated Wed, 28 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। दुगड्डा ब्लाक के भयांसू देवीखाल गांव की एक महिला पर भालू ने हमला कर उसे घायल कर दिया। परिजनों ने उसे राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
अस्पताल में भर्ती भालू के हमले में घायल 52 वर्षीय कुसुम देवी ने बताया कि वह गांव के पास खेत में गांव की अन्य महिलाओं के साथ मवेशियों के लिए चारा पत्ती काटने के लिए गई थी। वह घास काटने में व्यस्त थी, तभी खेत के पास झाड़ी से उसने भालू को उसकी तरफ आते देखा। भालू को देेखते ही उसके होश उड़ गए। देखते ही देखते भालू ने उसके हाथ पर पंजा मार दिया। इसके बाद भालू उसके पीछे दौड़ पड़ा। उसके और अन्य महिलाओं के शोर मचाने से भालू भाग गया।
विज्ञापन