फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रक्तदाता भगवान का रूप होता है

रक्तदाता भगवान का रूप होता है

Wed, 14 Jun 2017 09:59 PM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
रक्तदाता भगवान का रूप होता है
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरिद्वार।
मेयर मनोज गर्ग ने कहा कि रक्त देकर किसी की जान बचाने से बड़ा दूसरा कोई पुण्य नहीं है। रक्तदाता भगवान का रूप होता है। उन्होंने सभी स्वस्थ लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।


मेयर मनोज गर्ग बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मॉडल कालोनी स्थित अमर उजाला कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तदान में भागीदारी करने वाली संस्थाओं के प्रतिनिधियों को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



समारोह में मेयर मनोज गर्ग ने कहा कि अब रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है। कभी रक्तदान करना बड़ी हिम्मत का काम माना जाता था। आज यह समाजसेवा के साथ ही लोगों के लिए पुरुषार्थ और स्वस्थ रहने का माध्यम भी बन गया है। उन्होंने इस क्षेत्र में काम करने वाली संस्थाओं को बधाई दी। साथ ही आयोजन के लिए अमर उजाला फाउंडेशन का भी आभार जताया। विशिष्ठ अतिथि एचईसी कालेज के चेयरमैन संदीप चौधरी ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्त का कोई विकल्प नहीं है और इसकी सही वैल्यू तब पता चलती है जब किसी को रक्त की जरूरत पड़ती है। उन्होंने कहा कि रक्तदाता समाज के असली हीरो हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाबी महासभा के अध्यक्ष परमानंद पोपली ने कहा कि रक्त का उत्पादन दुनिया की किसी फैक्ट्री में नहीं किया जा सकता है। यह मानव निर्मित और मानव के लिए काम में आता है। इस अवसर पर ब्लड वायलेंटियर के सदस्य अनिल अरोड़ा, पार्षद रवि धींगड़ा, पंजाबी महासभा ऊधम सिंह जोन के अध्यक्ष प्रवीण कुमार, लायंस क्लब भागीरथी के अध्यक्ष अजय गर्ग, हरिद्वार कैमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित गर्ग, विचार जागृति मंच के अध्यक्ष सुधीर शर्मा आदि ने भी विचार रखे।

इन लोगों को किया गया सम्मानित
अनिल अरोड़ा, शेखर सतीजा, अनिल झांब, राहुल मेहता, सुमित बंसल, विनीत बांगा, पार्षद रवि धींगड़ा, प्रवीण कुमार, परमानंद पोपली, डा. संदीप कपूर, रवि पाहवा, विक्की तनेजा, अजय गर्ग, नारायण आहुजा, सचिन अरोड़ा, दीपक सेठी, प्रदीप सेठी, अमर कुमार, मिंटू पंजवानी, विशाल आहुजा, कमल राजपूत, संजय वर्मा आदि।


मेयर ने लांच की वेबसाइट
ब्लड वायलेंटियर के नाम से रक्तदाताओं का समूह चलाने वाले युवा अनिल अरोड़ा और शेखर सतीजा की बनाई वेबसाइट की लॉचिंग विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर मेयर मनोज गर्ग ने अमर उजाला कार्यालय में की। उन्होंने मोबाइल फोन में वेबसाइट का लिंक ओपन कर वेबसाइट का शुभारंभ किया। मेयर मनोज गर्ग ने कहा कि यह वेबसाइट रक्त के जरूरतमंदों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। अनिल अरोड़ा ने बताया कि सभी ग्रुपों के रक्तदाताओं की जानकारी इस वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। कोई भी जरूरतमंद वेबसाइट पर रक्तदाता की जानकारी जुटाकर उससे संपर्क कर सकता है। उन्होंने बताया कि वेबसाइट को लगातार अपडेट किया जाता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed