फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   फिल्म बौड़िगी गंगा में नजर आएंगे तीर्थनगरी के कलाकार

फिल्म बौड़िगी गंगा में नजर आएंगे तीर्थनगरी के कलाकार

Wed, 03 Jan 2018 01:37 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
फिल्म बौड़िगी गंगा में नजर आएंगे तीर्थनगरी के कलाकार
सिनेमाहाल में कल प्रदर्शित होगी फिल्म बौड़िगी गंगा
विज्ञापन

-- फिल्म में दिखाई गई पलायन की पीड़ा, स्थानीय युवा भी आएंगे नजर

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
गढ़वाली फीचर फिल्म बौड़िगी गंगा शुक्रवार को ऋषिकेश में रिलीज होगी। नगर के सिनेमाघर पर शुक्रवार से प्रदर्शित होने वाली फिल्म के दो शो दिखाए जाएंगे। फिल्म में नगर व आसपास के क्षेत्रों के कई कलाकार अभिनय करते नजर आएंगे। आंचलिक भाषा के संवर्धन व प्रदेश में पलायन की विषय वस्तु पर आधारित फिल्म बौड़िगी गंगा 5 जनवरी को ऋषिकेश के सिनेमा हॉल में रिलीज होगी। फिल्म के निर्माता अनिरुद्ध गुप्ता ने बताया 2 घंटे, 26 मिनट की फिल्म में नगर व आसपास के क्षेत्रों की उभरती प्रतिभाओं का अभिनय का अवसर दिया गया है। फिल्म की कहानी में रोजगार के खातिर पलायन कर देश के विभिन्न हिस्सों में जाने वाले प्रदेश वासियों की पीड़ा को दर्शाया गया है। साथ ही फिल्म अपने ही प्रदेश में स्वरोजगार अपनाकर पलायन की गति कम करने का संदेश भी देती है।
फिल्म निर्माता गुप्ता ने बताया बौड़िगी गंगा को उत्तरकाशी, पौड़ी, टिहरी, देहरादून व ऋषिकेश के खूबसूरत लोकेशन पर फिल्माया गया है। संजय कुमोला के संगीत निर्देशन में गीतों को प्रसिद्ध गायक प्रीतम भरतवाण, गजेंद्र राणा, मीना राणा, ऊषा पांडे, मनोज अधिकारी ने गाया है। जबकि फिल्म के गीत, कथा पटकथा अरुण बडोनी ने लिखे हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शन को लेकर उभरा था विवाद
ऋषिकेश। गढ़वाली फिल्म बौड़िगी गंगा को ऋषिकेश के सिनेमाघर में प्रदर्शित करने को लेकर बीते माह विवाद सामने आया था। हालांकि सिनेमाघर संचालकों व निर्माता के बीच बातचीत के बाद मामला सुलझ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed