फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सड़क पर रपटी मोटर साइकिल, दो सगे भाईयों में से एक की खाई में गिरने से मौत

सड़क पर रपटी मोटर साइकिल, दो सगे भाईयों में से एक की खाई में गिरने से मौत

Tue, 02 Jan 2018 10:13 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर रपटी मोटर साइकिल, दो सगे भाईयों में से एक की खाई में गिरने से मौत
गोपेश्वर। पोखरी-कर्णप्रयाग मोटर मार्ग पर बिनगड़ गांव के समीप एक बाइक सड़क पर रपट गई, जिसमें सवार दो सगे भाइयों में से एक की खाई में गिरने से मौत हो गई। हादसे में दूसरा भाई घायल हो गया जिसे सीएचसी कर्णप्रयाग में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद से सरणा चांई गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन

दोपहर करीब ढाई बजे हरीश राणा (33) और संदीप (31) पुत्र रंजीत राणा, ग्राम सरणा चांई, तहसील पोखरी कर्णप्रयाग से अपने गांव जा रहे थे। बाइक संदीप चला रहा था। अचानक बिनगड़ गांव के समीप बाइक सड़क पर रपटकर पलट गई। संदीप तो बाइक से छिटककर सड़क किनारे जा गिरा लेकिन बाइक के पीछे बैठा हरीश सड़क से नीचे करीब पचास मीटर खाई में जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर पोखरी थाने से थानाध्यक्ष प्रेम सिंह नेगी अन्य जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। शव को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। घायल संदीप को सीएचसी कर्णप्रयाग में भर्ती कराया गया है। मृतक हरीश पोखरी में और उसका छोटा भाई संदीप रुड़की में प्राइवेट नौकरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed