{"_id":"5a4a9d684f1c1b4a018b5177","slug":"151483956716compat-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी में नहीं हुई गढ़वाल विवि की सेमेस्टर परीक्षाएं-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएवी में नहीं हुई गढ़वाल विवि की सेमेस्टर परीक्षाएं-compat
Updated Tue, 02 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर।
डीएवी देहरादून के शिक्षकों ने गढ़वाल विवि की सेमेस्टर परीक्षा का बहिष्कार किया, जिसके चलते डीएवी में परीक्षा नहीं हो पाई। हालांकि विवि प्रशासन ने डीएवी सहित देहरादून के अन्य संबद्ध संस्थानों में परीक्षा न होने की जानकारी से इंकार किया, जबकि डीएवी के प्राचार्य का कहना है कि परीक्षा नहीं होने की जानकारी गढ़वाल विवि प्रशासन व सरकार को दे दी गई है।
गढ़वाल विवि की सेमेस्टर परीक्षाएं 15 दिसंबर से 27 जनवरी में होनी है। हालांकि विवि के शैक्षणिक कैलेंडर में एक-15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। डीएवी सहित देहरादून के कुछ संबद्ध कालेजों ने शीतकालीन अवकाश के दौरान परीक्षाएं आयोजित न कराए जाने की मांग की थी। इन कालेजों के शिक्षकों का कहना था कि शीतकालीन अवकाश के दौरान परीक्षाएं आयोजित कराए जाने से उनका हित प्रभावित हो रहा है। हालांकि विवि प्रशासन ने परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव से साफ इंकार कर दिया था। डीएवी के प्राचार्य डा. देवेंद्र भसीन ने बताया कि डीएवी में एक जनवरी को कोई परीक्षा नहीं हुई, जिसकी सूचना गढ़वाल विवि प्रशासन व सरकार को भी दे दी गई है। हालांकि गढ़वाल विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. एसएस नेगी ने डीएवी में परीक्षा न होने की जानकारी से इंकार किया है। बताया जा रहा है कि देहरादून के चार कालेजों ने शीतकालीन अवकाश के दौरान परीक्षा का बहिष्कार कर दिया है।