{"_id":"5a4a9c904f1c1b8d698c4f7b","slug":"15148393505-mussoorie-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्द हवाओं के साथ मसूरी में कड़ाके की ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्द हवाओं के साथ मसूरी में कड़ाके की ठंड
Updated Tue, 02 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
नए साल के पहले दिन अचानक मौसम खराब होने से नगर में कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है। सर्द हवाओं के साथ सोमवार को नगर का पारा शून्य के नीचे लुढ़क गया। ठंड बढ़ने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीं, साल के पहले दिन मौसम में आए इस परिवर्तन से माल रोड पर पर्यटक भी कम ही नजर आए। सोमवार को अचानक मौसम ने करवट बदली और तेज सर्द हवाएं चलने लगीं। ठंड बढ़ने के कारण अधिकांश नगरवासी घरों के अंदर ही रहे। वहीं पर्यटक भी होटल के कमरों से कम ही बाहर निकले। कड़ाके की सर्दी के कारण नगर पालिका की ओर से जलाए जा रहे अलाव पर लोग आग सेंकते नजर आए।