फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अखाड़ा परिषद को किसी संत को अधार्मिक करने का अधिकार नही

अखाड़ा परिषद को किसी संत को अधार्मिक करने का अधिकार नही

Mon, 01 Jan 2018 10:53 PM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
अखाड़ा परिषद को किसी संत को अधार्मिक करने का अधिकार नही

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
अखाड़ा परिषद का कुछ संतों पर टिप्पणी कर उन्हें अधार्मिक घोषित करने का गायत्री त्रिवेणी प्रयाग पीठाधीश्वर त्रिकाल भवंता ने विरोध किया है। कहा कि अखाड़ा परिषद को ऐसा करने का अधिकार नहीं है। 13 अखाड़ों के अतिरिक्त किसी भी संत या व्यक्ति को फर्जी बताना उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है। कहा नरेंद्र गिरि में साहस है तो उन संतों को फर्जी बताएं जो संतवेश में राज सत्ता का संचालन कर रहे हैं।
त्रिकाल भवंता का कहना है कि अखाड़ा परिषद की स्थापना केवल कुंभ और अर्द्धकुंभ मेलों की व्यवस्था के लिए होती है, लेकिन महंत नरेंद्र गिरि परिषद को राजनीतिक दल की तर्ज पर चला रहे हैं। अखिल भारतीय संत समिति भी इसका विरोध कर चुकी है।
विज्ञापन

त्रिकाल भवंता ने कहा कि अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष स्वामी नरेंद्र गिरि ने दुर्भावनावश फर्जी संतों की सूची में उनका नाम शामिल किया है। आरोप लगाया कि नरेंद्र गिरि ने अब तक उनकी ही सूची जारी की जिसे जनता और प्रशासन ने जेलों में पहुंचाया है, जबकि अखाड़ों और आश्रमों में संतों के वेश में रहने वालों को सूची में शामिल नहीं किया। त्रिकाल भवंता सरस्वती का कहना है कि वे संन्यास परंपरा के अनुसार स्वतंत्र रूप से महिला अखाड़े का संचालन कर रही हैं जो देश की आधी आबादी का अधिकार है, और साध्वियों के इस अधिकार को नरेंद्र गिरि नहीं छीन सकते हैं। उन्होंने कहा नरेंद्र गिरि में साहस है तो उन संतों को फर्जी बताएं जो संतवेश में राज सत्ता का संचालन कर रहे हैं। कहा कि हमारे ऋषि मुनियों ने राज सत्ता का मार्गदर्शन किया है, लेकिन वर्तमान में धर्म सत्ता ही राज सत्ता का संचालन कर रही है जो संन्यास परंपरा के विपरीत है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed