{"_id":"5a4a6bbf4f1c1b4e718bc5d3","slug":"151482685318-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकोट में वॉलीबाल प्रतियोगिता आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकोट में वॉलीबाल प्रतियोगिता आज से
Updated Mon, 01 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। खेल कल्याण समिति की ओर से आयोजित खेला मेला मंगलवार (आज) से आरंभ होगा, जिसके तहत वॉलीबाल व क्रिकेट प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। वॉलीबाल प्रतियोगिता में 12 से अधिक टीमें प्रतिभाग कर रही हैं, जबकि क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए दो जनवरी तक आवेदन किए जाएंगे।
श्रीकोट शनि मंदिर के मैदान में खेल मेला के तहत मंगलवार से वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। आयोजक संजय कुमार फौजी ने बताया कि वालीबाल प्रतियोगिता के लिए 12 से अधिक टीमों ने आवेदन किया है। प्रतियोगिता के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर दी गई है। आयोजन समिति के सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वॉलीबाल प्रतियोगिता के बाद 5 जनवरी से क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के आयोजन की रूपरेखा तय करने के लिए सोमवार को आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुरुषोत्तम चौहान, गिरीश पैन्यूली, अनिल पौखरियाल, सुशील बिष्ट, प्रदीप रावत, सुनील सोनी, अजीत मेवाड़, प्रकाश रौथाण, रोहित, शुभम व दीपक आदि शामिल थे।