फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रशासन भी जुटा तैयारियों में, वार्डों का परिसीमन पूरा

प्रशासन भी जुटा तैयारियों में, वार्डों का परिसीमन पूरा

Mon, 01 Jan 2018 10:37 PM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
प्रशासन भी जुटा तैयारियों में, वार्डों का परिसीमन पूरा

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। राजनीतिक दलों के अलावा प्रशासन और पालिका प्रबंधन भी निकाय चुनावों की तैयारियों में तेजी से जुटा हुआ है। परिसीमन के बाद पालिका में शामिल हुए कुछ गांवों के लोग भले ही विरोध कर रहे हैं इसके बावजूद पालिका ने नए क्षेत्रों में वार्डों के परिसीमन का काम पूरा कर लिया है। साथ ही मतदाता सूची तैयार करने के लिए बीएलओ घर-घर मतदाताओं को सूची में जोड़ रहे हैं।

पंचायत से उच्चीकृत हुए नगर पालिका में इस बार राड़खी, मज्याड़ी, कुुंडेला, पीपलसेरा, देवतोली और सेमीग्वाड़ आदि गांवों का विलय हुआ है, लेकिन जनसंख्या मानदंडों में दस हजार पार नहीं होने से पालिका में वार्डों की संख्या जस की तस रही। ऐसे में पहले से ही संचालित सात वार्डों का नए सिरे से परिसीमन किया गया। नए परिसीमन में वार्ड संख्या पांच का नाम बदला गया है। पूर्व में सांकरी वार्ड का नाम अब राड़खी, मज्याड़ी, पीपलसेरा आदि नए कस्बे जुड़ जाने के बाद वार्ड का नाम सुभाषनगर कर दिया है। इस बार भी सुभाषनगर वार्ड जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा वार्ड है।
विज्ञापन


वार्ड नाम शामिल गांव जनसंख्या
- गांधीनगर पुजारी गांव, शक्तिनगर - जनसंख्या 1506
- ईड़ाबधाणी नैनीताल हाईवे के ऊपरी हिस्से में पाडली गांव, सांकरी, जखेड़
सहित कुंडेला, रिठोली, पलेठी, मज्याड़ा और काफलडाली - 1512
- आईटीआई प्रेमनगर, बहुगुणानगर, राजनगर, विद्युत कॉलोनी और आईटीआई - 1171
- तहसील ब्लाक, जीआईसी, जीजीआईसी, घटगाड़, वन विभाग कॉलोनी आदि - 1238
- सुभाषनगर नैनीताल हाईवे के निचले हिस्से में सुभाषनगर, रामपुर सेरा, सांकरी सेरा,
जखेड़, पाडली, सिमली औद्योगिक क्षेत्र, राड़खी, मज्याड़ी सहित सिमली पेट्रोल पंप तक - 1556
- बस स्टेशन उमा देवी तिराहे का निचला हिस्सा, कर्णमंदिर परिसर, नया बस अड्डा समेत देवतोली और सेमीग्वाड़ - 1529
- अपर बाजार अस्पताल परिसर, अपर बाजार, लोनिवि कार्यालय परिसर और आवासीय कॉलोनी सहित वकील मोहल्ला - जनसंख्या 1338
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed