{"_id":"5a4a69d24f1c1b156b8bf88c","slug":"15148263614-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवलकोट की टीम बनी सिरमौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवलकोट की टीम बनी सिरमौर
Updated Mon, 01 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आदिबदरी/गैरसैंण। स्व. नारायण सिंह नेगी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में देवलकोट की टीम खेत गदेरा को हराकर विजेता बनी। वहीं गैरसैंण में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में रुद्रप्रयाग एमसीसी अगले दौर में पहुंचा।
फाइनल मैच में खेत गदेरा ने टॉस जीतते हुए पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। खेत गदेरा ने निर्धारित 20 ओवरों में मात्र 78 रन बनाए। बल्लेबाजी करने उतरी देवलकोट की टीम ने दस ओवरों में ही 8 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज देवलकोट के नितिन को दिया गया। खेत गदेरा के पंकज बिष्ट बेस्ट विकेट कीपर और खेत गदेरा की टीम के नवीन को बेस्ट गेंदबाज का खिताब दिया गया। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह नेगी, नरेंद्र चाकर, विजय चमोला, ब्रिजेश कुंवर, वीरेंद्र प्रभु, विनोद नेगी और गोविंद सिंह नेगी आदि मौजूद थे। दूसरी ओर गैरसैंण में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में रुद्रप्रयाग एमसीसी ने परवाड़ी एकादश को हराकर अगले दौर में जगह बनाई।