फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अब जर्जरहाल भवन में नहीं होगा कक्षाओं का संचालन

अब जर्जरहाल भवन में नहीं होगा कक्षाओं का संचालन

Thu, 28 Dec 2017 01:53 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
अब जर्जरहाल भवन में नहीं होगा कक्षाओं का संचालन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

साहिया।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय बसाया में स्कूल के नए भवन निर्माण के लिए जिला योजना के तहत 17 लाख रुपये के बजट को स्वीकृति प्रदान की मिल गई है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो जल्द ही निविदाएं आमंत्रित कर नए भवन का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
70 के दशक में विभाग ने स्कूल का भवन निर्माण कराया। जिसके बाद विभाग ने भवन की सुध नहीं ली। वर्ष 2008 में भी आपदा के दौरान भवन को खासा नुकसान पहुंचा था। भवन जर्जर हो चुका है, जगह-जगह से प्लास्टर उखड़ने लगा है। छत गिरने के डर से अधिकतर समय खुले में ही कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। ऐसे में अब विद्यालय के नए भवन निर्माण को स्वीकृति मिलने से छात्रों के साथ ही अभिभावकों में भी खुशी की लहर है। इस स्कूल में मसराड़, बसाया, गड़ेता, ललऊ गांव के छात्र पढ़ने आते हैं।
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधन समिति के पूरण वर्मा, रेणुका सेमवाल, सुरेंद्र सिंह, कांति सिंह चौहान, यशपाल भंडारी, करम सिंह, महावीर सिंह, मनोज वर्मा, कृपाल सिंह, गोपाल दास आदि का कहना है कि विद्यालय भवन निर्माण से स्कूल में छात्र संख्या भी बढ़ सकेगी। वर्तमान में स्कूल 16 छात्र अध्ययनरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में खंड शिक्षाधिकारी आरएस राणा ने कहा कि जल्द ही स्कूल भवन निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed