{"_id":"5a43e7144f1c1bcf6d8b6818","slug":"15143996672-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्र
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। उत्तराखंड शिक्षा-परीक्षा परिषद की पांच मार्च से होने वाली हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस साल जनपद में हाईस्कूल और इंटर के 42301 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। इसके लिए विभाग ने जिलेभर में 92 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इसके साथ ही संवेदनशील और अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों को भी चिह्नित किया गया। ऐसे केंद्रों पर परीक्षा के दौरान विशेष नजर रहेगी।
उत्तराखंड शिक्षा-परीक्षा परिषद बोर्ड परीक्षाओं की तिथि घोषित कर चुका है। तिथि की घोषणा के साथ महकमा बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुट गया है। पांच मार्च को पहला प्रश्न पत्र इंटरमीडिएट का होगा। हरिद्वार जिले में हाईस्कूल और इंटर बोर्ड के लिए 92 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से एकल परीक्षा केंद्रों की संख्या 13, मिश्रित परीक्षा केंद्रों की संख्या 79, संवेदनशील केंद्रों की संख्या 23, अति संवेदनशील केंद्रों की संख्या 8, नवीन केंद्रों की संख्या 9 है। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले हाईस्कूल में परीक्षार्थियों की संख्या 23462 है। इसमें से संस्थागत परीक्षार्थियों की संख्या 22717 और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की 745 है। इंटरमीडिएट में 18839 छात्रा-छात्राएं हैं। इसमें संस्थागत परीक्षार्थियों की संख्या 17403 और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की संख्या 1436 है। दोनों परीक्षाओं में कुल 42301 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
------------------------
यह है संवेदनशील केंद्र
आर्य इंटर कालेज बहादराबाद, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज रुहालकी, कृषक इंटर कालेज रायसी, नेहरू इंटर कालेज मंगलौर, नेशनल इंटर कालेज धनौरी, आरएनआई इंटर कालेज भगवानपुर, बीडीई इंटर कालेज भगवानपुर, जनता इंटर कालेज सुल्तानपुर, सत्य नारायण मंदिर मकदूमपुर, किसान इंटर कालेज बहबलपुर, गुरु तेग बहादुर इंटर कालेज बुग्गावाला, शिक्षाराज इंटर कालेज सुल्तानपुर, जगद्गुरू श्रीसंत भगवान इंटर कालेज शीतला, हरिओम सरस्वती इंटर कालेज धनौरी, ग्राम राज्य कन्या इंटर कालेज भिकमपुर, नेशनल कन्या इंटर कालेज खानपुर, भगवान शंकर इंटर कालेज तुगलपुर खानपुर, गुरुनानक इंटर कालेज डालूवाला कलां, राष्ट्रीय इंटर कालेज हद्दीपुर, लाला ओमप्रकाश इंटर कालेज लालढांग, इंटर कॉलेज फेरुपुर, केवल कन्या इंटर कालेज मंगलौर, सीएमडी इंटर कांलेज चुड़ीयाला,
विज्ञापन
-------------------
यह है अति संवेदनशील केंद्र
केवी इंटर कालेज लक्सर, आरएमपीपी इंटर कालेज गुरुकुल नारसन, चौधरी भरत सिंह इंटर कालेज झबरेड़ा, राष्ट्रीय इंटर कालेज भलस्वागाज, महालक्ष्मी शुगर मिल इंटर कालेज इकबालपुर, सिटी पब्लिक इंटर कालेज रुड़की, एमजीएफ इंटर कालेज पिरान कलियर, विद्या विकासिनी इंटर कालेज गुरुकुल नारसन है।
-------------------
मोबाइल रहेगा प्रतिबंधित
परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। जिसमें परीक्षा केंद्र पर तैनात केंद्र पर्यवेक्षक से लेकर परीक्षा कक्ष में ड्यूटी देने वाले परीक्षक मोबाइल नहीं रख सकेंगे। केंद्र पर समन्वय बनाए रखने के लिए कार्यालय में एक फोन रखना अनिवार्य होगा।
---------------
फरवरी के अंतिम सप्ताह में मिलेंगे प्रवेश पत्र
फरवरी महीने के अंतिम सप्ताह तक परीक्षार्थियों तक प्रवेश पत्र पहुंच जाएंगे। केंद्रों की समीक्षा का कार्य पूरा हो गया है। अब परीक्षा कक्ष में ड्यूटी लगाने का शेड्यूल तय किया जा रहा है। प्रत्येक खंड शिक्षा अधिकारियों को परीक्षा संबंधी निर्देश जारी कर दिए गए है। परीक्षा में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
---------------------------
परीक्षा सकुशल और नकलविहीन संपन्न कराने की तैयारी शुरू कर दी है। परीक्षा के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक-एक पर्यवेक्षक बनाए गए है, इनके अलावा प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर एक-एक सचल दस्ता रहेगा, जिसका काम परीक्षा में अनुचित सामग्री का प्रयोग रोकना रहेगा। इसके अलावा प्रत्येक ब्लॉक में एक समन्वय डेस्क रहेगी। यह डेस्क किसी भी केंद्र की अव्यवस्था दूर कराने में सक्षम होगी। परीक्षा के दौरान केंद्रों के 100 मीटर दूरी तक धारा 144 लागू रहेगी।
- डा. आरडी शर्मा, जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार