{"_id":"5a412e8b4f1c1bce408bf2b6","slug":"151422135120-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुश्ता क्षतिग्रस्त होने से गोपेश्वर-पोखरी मोटर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप, पोखरी क्षेत्र के सौ से अधिक गांवों की आवाजाही पड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुश्ता क्षतिग्रस्त होने से गोपेश्वर-पोखरी मोटर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप, पोखरी क्षेत्र के सौ से अधिक गांवों की आवाजाही पड़ी
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। गोपेश्वर-पोखरी मोटर मार्ग पर एक माह से धीरे-धीरे धंस रहा पुश्ता सोमवार को पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और पांच मीटर सड़क टूट गई। ऐसे में पोखरी, नंदप्रयाग और दशोली ब्लाक के सौ से अधिक ग्राम पंचायतों के 15000 ग्रामीणों की आवाजाही ठप हो गई है। अब ग्रामीणों को यहां से करीब दो किलोमीटर की दूरी पैदल नापकर गंतव्य को जाना पड़ेगा। वहीं, सड़क की देखरेख कर रहे एडीबी के अधिकारियों ने बजट की उपलब्धता न होने से सड़क सुधारीकरण कार्य से हाथ खड़े कर दिए हैं।
27 नवंबर को गोपेश्वर-पोखरी मोटर मार्ग पर घुड़साल के समीप अचानक सड़क का निचला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। ग्रामीणों ने एडीबी से क्षतिग्रस्त पुश्ते के सुधारीकरण की मांग भी की थी। तब यहां पर छोटे वाहन भी मुश्किल से आवाजाही कर रहे थे, लेकिन सोमवार को पुश्ता ढहने से सड़क का करीब पांच मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे अब यहां छोटे वाहनों की आवाजाही भी ठप पड़ गई है।
दशोली की ब्लॉक प्रमुख प्रमिला सजवाण, मनोज रावत, रंजना देवी, रामेश्वरी देवी, सोबन सिंह, रंजना देवी, गुड्डू लाल, कुंवरी देवी, प्रमोद और रश्मि देवी का कहना है कि एक माह से सड़क पर पुश्ता धंस रहा था, लेकिन एडीबी के अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। जिला प्रशासन को भी इस संबंध में अवगत करा दिया गया था, लेकिन अब सड़क पर आवाजाही ठप पड़ गई है। यदि शीघ्र सड़क पर वाहनों की आवाजाही सुचारु नहीं हुई तो जिला मुख्यालय पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से के सुधारीकरण के लिए बजट उपलब्ध नहीं है। फिलहाल सड़क का सुधारीकरण कार्य नहीं किया जा सकता है। - दीपक कुमार, अधिशासी अभियंता, एडीबी।
ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतें नहीं होने दी जाएंगी। एडीबी के अधिकारियों से सड़क की मौजूदा स्थिति की रिपोर्ट मांगी जाएगी। सड़क निर्माण के लिए किसी मद से बजट जारी करवाया जाएगा, ताकि जल्द सड़क निर्माण हो सके और लोगों को आवाजाही में दिक्कतें न झेलनी पड़ें। - आशीष जोशी, डीएम, चमोली।
इंसेट
पैदल आवाजाही करेंगे हापला घाटी के ग्रामीण
नंदप्रयाग। गोपेश्वर-पोखरी मोटर मार्ग पोखरी ब्लॉक के हापला घाटी के गांवों के लिए एकमात्र यातायात का साधन है, लेकिन अब सड़क क्षतिग्रस्त होने से घाटी के हापला, गुणम, मसोली, कलसिर, नैल, नोली, भिकोना, श्रीगढ़, सलना, पाटी-जखमाला, संगूड़, नैलऐंथा, बंगथल, जौरासी, रडुवा, चांदनीखाल, त्रिशुला, डुंगर सहित पचास गांवों के ग्रामीणों को करीब दस किलोमीटर की पैदल दूरी गंतव्य तक जाने के लिए नापनी पड़ेगी।